संदेश

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*

चित्र
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश गोण्डा। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 32 बुलेट वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त यातायात एवं परिवहन विभाग के नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 3 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान मॉडिफाई साइलेंसर से अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहनों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया, जिससे आमजन को होने वाली असुविधा एवं ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। *एआरटीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान* एआरटीओ (प्रशासन) आर.सी. भारतीय ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले तथा वाहन मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाए...

*फेडरेशन राज्य कमेटी की बैठक का संछिप्त विवरण*

चित्र
कामरेड सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश         आज दिनांक 09/05/2026 को अखिल भारतीय भवन एवं अन्य संनिर्माण मजदूर फेडरेशन(एटक ) उत्तर प्रदेश की राज्य कमेटी की बैठक फेडरेशन के प्रधान कार्यालय 7 विशेश्वरनाथ रोड केसरबाग लखनऊ मे सुबह 11:30 बजे से सम्पन्न हुई जिसमे सूचना मे निर्धारित  बिन्दुओ 1:- पिछली कार्यवाही की पुष्टि। 2:- सांगठनात्मक चर्चा। 3:- आय व्यय पर चर्चा। 4:- नई कार्यकारिणी का गठन/चुनाव  पर गहन विचार विमर्श कर निर्णय लिये गए बैठक की अध्यक्षता फ़ेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कॉम हेमंत नंदन ओझा प्रतापगढ़ और बैठक  का संचालन प्रदेश महामंत्री कॉम बलेन्द्र सिंह सीतापुर ने किया इस बैठक मे विशेष रूप से कॉमरेड चंद्रशेखर जी प्रदेश महामंत्री ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश जी सहित विशेष रूप से कॉम धर्मजीत सिंह प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष,कॉम रामेश्वर प्रसाद जी, कॉम शकील खान जी, कॉम नोमी लाल जी, कॉम महेंद्र जी, कॉम बृजेश किशोर जी ने भी अपने अपने विचार बैठक मे रखे जिसका विस्तृत विवरण आगामी सप्ताह मे प्रस्तुत कि...

*जमीन विवाद में दबंगों का आतंक, पुरानी नींव उखाड़ शौचालय निर्माण का आरोप*

चित्र
सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश खोड़ारे,गोण्डा । थाना खोड़ारे क्षेत्र के ग्राम पिपरा तप्पा कोट, पोस्ट कोटखास में जमीन विवाद का मामला सामने आया है, जहां पीड़ित पक्ष ने विपक्षियों पर जबरन उनकी पुरानी नींव उखाड़कर शौचालय निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रार्थी अशोक कुमार सिंह पुत्र नंदलाल सिंह ने बताया कि उनकी आबादी की जमीन पर लगभग 70 वर्ष पुरानी नींव पड़ी हुई है। आरोप है कि विपक्षी बलवंत सिंह पुत्र विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, अखिलेश सिंह पुत्र शिव बालक सिंह, शिवकुमार सिंह पुत्र सरजू प्रसाद सिंह व कृष्ण कुमार सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह ने मिलकर जेसीबी मशीन से उनकी आधी नींव को जबरन उखड़वा दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और शौचालय निर्माण के बारे में पूछा तो विपक्षियों ने जमीन को अपना बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। परिवार में संख्या अधिक होने के कारण विपक्षी दबंगई के बल पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 25 अप्रैल 2026 को थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा मौके पर...

*नोएडा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के मजदूरों के ऊपर बर्बर पुलिसिया लाठी चार्ज व गिरफ्तारी घोर निन्दनीय**किसानों और मजदूरों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित कर रही है ये सरकार*

चित्र
सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश गोण्डा/  नोएडा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के ऊपर बर्बर पुलिसिया लाठी चार्ज के खिलाफ सीटू सहित तमाम ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गोण्डा कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन  अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार के माध्यम से दिया गया। प्रदर्शन को वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता कॉमरेड सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि मजदूरों कर्मचारियों व किसानों की मांगों और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में ये प्रदेश व केंद्र सरकार दोनों पूरी तरह विफल रही हैं जिसका परिणाम नोएडा जैसी घटनाएं मजदूरों के आक्रोशित होने के कारण बन रहे हैं। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश सरकार न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड का गठन पिछले आठ वर्षों से नहीं कर रही है जिससे वेतन पुनरीक्षण सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों, मजीठिया आयोग की रिपोर्ट न लागू होने, शुगर उद्योग कांच चूड़ी उद्योग बीड़ी ईंट भट्टे आदि सभी 75 शेड्यूल के कर्मियों के वेतन नहीं...

*गोंडा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से पत्रकार की मौत*

चित्र
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा गोंडा। जिले के शहर से सटे एक छोटे से गांव में लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सालों से खतरे की घंटी बनकर झूल रहा हाईटेंशन तार आखिरकार मौत बनकर टूट पड़ा । 35 वर्षीय पत्रकार रंजीत तिवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौ त हो गई। तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलि या गांव में शुक्रवार की सुबह एक ऐसा हादसा हु आ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 35 वर्षीय रंजीत तिवारी, जो पेशे से पत्रकार थे। अपने ही घर के सामने एक लंबे समय से मंडरा रहे खतरे का शिकार हो गए। रंजीत के घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन कई सालों से परेशानी का कारण बनी हुई थी। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ एक तार नहीं, बल्कि हर दिन सिर पर लटकती मौत थी। रंजीत ने करीब एक दशक तक बिजली विभाग के चक्कर लगाए। आवे दन दिए, अधिकारियों से मिले, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख ही मिला। पड़ोसियों को आगाह करते समय अचानक टूट कर गिरा तार मौके पर ही हुई म...

*गोंडा /केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की आवाह्न पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन की आयोजन समिति*

चित्र
सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश  देवीपाटन मंडल गोंडा द्वारा अखिल भारतीय काला दिवस गोण्डा टिन शेड कचेहरी में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन श्रीमान जिलाअधिकारी महोदया गोण्डा द्वारा प्रेषित किया गया। प्रदर्शन को कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने सम्बोधित करते कि अंग्रेजी हुकूमत से आजादी के संघर्ष के दौरान मजदूरों ने अपने अधिकारों को हासिल किया था जिसे मोदी सरकार ने मजदूरों के सभी जायज अधिकारों को समाप्त कर दिया है। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड कौशलेंद्र पान्डेय ने कहा कि आज एक अप्रैल सभी मजदूरों और कर्मचारियों के लिए काला दिवस के रूप में है केन्द्र सरकार पूंजीपतियों की गुलाम बन चुकी है और जबसे सत्ता में आई है सोलह लाख करोड़ रुपए पूंजीपतियों का माफ कर चुकी है। धरने को कामरेड ईशवर शरण शुक्ल महामंत्री पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश, सुरेश कुमार कनौजिया भवन निर्माण से देवीपाटन मंड़ल अध्यक्ष गोंडा, सुनील सिंह मंत्री हिन्द मजदूर सभा, मोहम्मद खालिद महामंत्री रेलवे ठेका मजदूर यूनियन, संतोष कुमार शुक्ला विनीत...

रामनवमी पर स्ट्रीट लाइट बंद होने पर विधायक भड़के

सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश बलरामपुर। सदर तहसील क्षेत्र के पडरी रैकवार गांव में शुक्रवार को रामनवमी के दिन स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सदर विधायक पलटू राम से करते हुए संबंधित जेई पर जानबूझ कर बिजली काटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की शिकायत सही मिलने पर सदर विधायक जेई पर आग बबूला हो गए। उन्होंने जेई से अभद्रता करते हुए तत्काल बिजली जोड़ने की बात कही। ऐसा न होने पर दूसरे दिन जेई को मारने और देख लेने की धमकी विधायक ने दी। जेई और विधायक के बीच हुई बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। रामनवमी पर बिजली कटौती की शिकायत ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा ने विधायक पलटूराम से की। विधायक ने पता किया तो जेई रामचरित्र का नाम सामने आया कि उन्होंने खुद खड़े होकर बिजली कटवा दी है। इस पर भड़के विधायक ने जेई को फोनकर पूछा कि कैसे स्ट्रीट लाइट की बिजली त्योहार पर कटवा दी। जेई ने इनकार किया कि उन्होंने बिजली नहीं कटवाई है जबकि विधायक ने दावा किया खड़े होकर बिजली कटवाने के सबूत हैं। बातचीत में माहौल गर...