*गोंडा हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से पत्रकार की मौत*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा
गोंडा। जिले के शहर से सटे एक छोटे से गांव में लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। सालों से खतरे की घंटी बनकर झूल रहा हाईटेंशन तार आखिरकार मौत बनकर टूट पड़ा । 35 वर्षीय पत्रकार रंजीत तिवारी की मौके पर ही दर्दनाक मौ त हो गई।
तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र के पोर्टरगंज पथवलि या गांव में शुक्रवार की सुबह एक ऐसा हादसा हु आ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 35 वर्षीय रंजीत तिवारी, जो पेशे से पत्रकार थे। अपने ही घर के सामने एक लंबे समय से मंडरा रहे खतरे का शिकार हो गए। रंजीत के घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन कई सालों से परेशानी का कारण बनी हुई थी। परिवार का कहना है कि यह सिर्फ एक तार नहीं, बल्कि हर दिन सिर पर लटकती मौत थी। रंजीत ने करीब एक दशक तक बिजली विभाग
के चक्कर लगाए। आवे दन दिए, अधिकारियों से मिले, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख ही मिला।
पड़ोसियों को आगाह करते समय अचानक टूट कर गिरा तार मौके पर ही हुई मौत
शुक्रवार की सुबह हालात और बिगड़ गए थे। तार घर की छत के बेहद करीब आ चुका था। रंजीत ने पड़ोसियों को भी आगाह किया कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह चेतावनी कुछ ही पलों में हकीकत बन जाएगी। अचानक तेज आवाज के साथ हाईटें शन तार टूटकर सीधे रंजीत पर गिर गया। करंट इ तना जबरदस्त था कि
उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई, यह मंजर देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए। वही घटना की सूचना मिलते ही जिला जज दुर्ग नारायण सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई अमरदीप की तहरीर पर पुलिस ने अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता और मुख्य अभियंता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार सदस्यीय टीम गठित कर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें