*फेडरेशन राज्य कमेटी की बैठक का संछिप्त विवरण*

कामरेड सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

        आज दिनांक 09/05/2026 को अखिल भारतीय भवन एवं अन्य संनिर्माण मजदूर फेडरेशन(एटक ) उत्तर प्रदेश की राज्य कमेटी की बैठक फेडरेशन के प्रधान कार्यालय 7 विशेश्वरनाथ रोड केसरबाग लखनऊ मे सुबह 11:30 बजे से सम्पन्न हुई जिसमे सूचना मे निर्धारित  बिन्दुओ
1:- पिछली कार्यवाही की पुष्टि।
2:- सांगठनात्मक चर्चा।
3:- आय व्यय पर चर्चा।
4:- नई कार्यकारिणी का गठन/चुनाव  पर गहन विचार विमर्श कर निर्णय लिये गए बैठक की अध्यक्षता फ़ेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष कॉम हेमंत नंदन ओझा प्रतापगढ़ और बैठक  का संचालन प्रदेश महामंत्री कॉम बलेन्द्र सिंह सीतापुर ने किया इस बैठक मे विशेष रूप से कॉमरेड चंद्रशेखर जी प्रदेश महामंत्री ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस उत्तर प्रदेश जी सहित विशेष रूप से कॉम धर्मजीत सिंह प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष,कॉम रामेश्वर प्रसाद जी, कॉम शकील खान जी, कॉम नोमी लाल जी, कॉम महेंद्र जी, कॉम बृजेश किशोर जी ने भी अपने अपने विचार बैठक मे रखे जिसका विस्तृत विवरण आगामी सप्ताह मे प्रस्तुत किया जायेगा आपको सूचनार्थ प्रेषित।
 सादर धन्यवाद सहित 
   
आपका साथी 
  बलेन्द्र सिंह 
 राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश महामंत्री
AICBCW (AITUC)उत्तर प्रदेश

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*