*नोएडा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों के मजदूरों के ऊपर बर्बर पुलिसिया लाठी चार्ज व गिरफ्तारी घोर निन्दनीय**किसानों और मजदूरों को सबसे ज्यादा प्रताड़ित कर रही है ये सरकार*


सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

गोण्डा/  नोएडा सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के ऊपर बर्बर पुलिसिया लाठी चार्ज के खिलाफ सीटू सहित तमाम ट्रेड यूनियनों कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गोण्डा कार्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन  अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार के माध्यम से दिया गया। प्रदर्शन को वरिष्ठ ट्रेड यूनियन नेता कॉमरेड सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि मजदूरों कर्मचारियों व किसानों की मांगों और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में ये प्रदेश व केंद्र सरकार दोनों पूरी तरह विफल रही हैं जिसका परिणाम नोएडा जैसी घटनाएं मजदूरों के आक्रोशित होने के कारण बन रहे हैं। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश सरकार न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड का गठन पिछले आठ वर्षों से नहीं कर रही है जिससे वेतन पुनरीक्षण सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों, मजीठिया आयोग की रिपोर्ट न लागू होने, शुगर उद्योग कांच चूड़ी उद्योग बीड़ी ईंट भट्टे आदि सभी 75 शेड्यूल के कर्मियों के वेतन नहीं बढ़ रहे हैं तथा सारे श्रम कानून ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के नाम पर सस्पेंड चल रहे हैं और मजदूरों कर्मचारियों में गुस्से का कारण बन रहा है जिसे तत्काल समाधान किया जाना चाहिए। प्रदर्शन को कामरेड सुरेश कुमार कनौजिया मंड़ल अध्यक्ष देवीपाटन, ईश्वर शरण, संतोष शुक्ला, हरिओम श्रीवास्तव , किसान सभा संयोजक अमित शुक्ला आदि ने संबोधित किया। मांग पत्र  में चारो लेबर कोड रद्द किया जाय तथा न्यूनतम वेतन रूपये 26000/ किया जाय। काम के घंटे 8 घंटे प्रतिदिन तथा सहित साप्ताहिक अवकाश भी सुनिश्चित किया जाय। नियोक्ता द्वारा अतिरिक्त कार्य कराए जाने पर ओवरटाइम प्रतिदिन वेतन के प्रति घंटे को दुगने रुपए में दिया जाय। श्रम कानूनों का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई किया जाय।
,  अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण के रूप में किए जा रहे व्यापार समझौते को रद्द किया जाय तथा बीज बिल विधेयक 2025 ,  इलेक्ट्रिसिटी विधेयक 2025 को तत्काल निरस्त किया जाय , राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 2.0 , बीवी जी राम जी अधिनियम 2025 व शांति विधेयक को निरस्त किया जाय ,  उत्तर प्रदेश में कार्यरत सभी ठेका मजदूरों, संविदा निविदा आउटसोर्सिंग स्कीम वर्कर्स जिसमें आंगनवाड़ी आशा रसोईया पंचायत मित्र रोजगार सेवक आदि सभी को न्यूनतम वेतन रूपये 26000/  व अन्य सामाजिक हित लाभों जिसमे फंड बीमा बोनस आदि दिया जाय।  , सभी श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन किया जाय तथा सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के लिए सेल्स प्रमोशन एम्पलाइज एक्ट 1976 को संरक्षित किया जाय तथा 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन में लिए गए निर्णयों को लागू कर पुनः अगला सम्मेलन बुलाया जाय ,   रेलवे स्टेशन गोण्डा सहित उत्तर प्रदेश के सभी ठेका मजदूरों संविदा निविदा आउटसोर्सिंग स्कीम वर्कर्स व अन्य सभी मजदूरों कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं में कर्मचारी राज्य बीमा  ( ईएसआई ) सुविधा प्रदान किया जाय तथा जब तक ईएसआई सुविधा नहीं मिलती है तब तक आयुष्यमान कार्ड प्रदान किया जाय , केन्द्र सरकार व राज्य सरकारों के अधीन रिक्त सभी पदों पर तत्काल  नियुक्ति किया जाय तथा सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाय ,  पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाय तथा ईपीएस 95  पेंशन योजना में न्यूनतम पेंशन रूपये 10000/ किया जाय तथा निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रदर्शन में आनंद सिंह , संजीव वर्मा, राहुल मिश्रा, अनुपम, विनीत, कुलदीप त्रिपाठी,कामरेड सुरेश कन्नौजिया देवीपाटन मंड़ल अध्यक्ष भवन निर्माण से, कामरेड शिव कुमार कनौजिया, रमेश चौबे,  आदि शामिल रहे।



                             

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*