*कर्मियों को नहीं उपलब्ध कराया सुरक्षा उपकरण, अफसर सख्त**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

देवीपाटन मंडल मुख्यालय गोंडा  बिजली कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। उनको सुरक्षा उपकरण दिलाने के लिए अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाया है। संस्था को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अधिशासी अभियंता प्रथम को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिजली उपकेंद्र पर संविदा श्रमिकों की तैनाती है। इन पर लाइनों के देखरेख के साथ ही उन्हें ठीक रखने की जिम्मेदारी है, लेकिन कर्मियों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं है। जरूरी सामान न होने से पोल पर चढ़ने के साथ ही लाइनों को ठीक करने में दिक्कत होती है। कई बार इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ता है। लाइनों को सही करने में अधिक समय लगता है। दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है। अधीक्षण अभियंता ने संस्था को एक वर्ष से सामान न देने पर नाराजगी जताई है। एक सप्ताह में कर्मियों
को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने को कहा है। मंडल के चारों विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंताओं को निर्धारित समय में कर्मियों को सामग्री न मिलने पर नोडल अधिकारी बिजली को सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता वेंकट रमन को आदेश का अनुपालन कराने को कहा गया है। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि कर्मियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने के लिए संस्था को कहा गया है। अब शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शिविर लगाकर दुरुस्त कराएं विवरण मेसर्स प्राइम वन चर्क फोर्स प्राइवेट लिमिटेड को संविदा कर्मियों के भविष्य निधि खाते में नामिनी आनलाइन अपलोड करने को कहा गया है। उपकेंद्रवार शिविर लगाकर एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*