*गोंडा /केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की आवाह्न पर केंद्रीय ट्रेड यूनियन की आयोजन समिति*
सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
देवीपाटन मंडल गोंडा द्वारा अखिल भारतीय काला दिवस गोण्डा टिन शेड कचेहरी में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन श्रीमान जिलाअधिकारी महोदया गोण्डा द्वारा प्रेषित किया गया। प्रदर्शन को कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी ने सम्बोधित करते कि अंग्रेजी हुकूमत से आजादी के संघर्ष के दौरान मजदूरों ने अपने अधिकारों को हासिल किया था जिसे मोदी सरकार ने मजदूरों के सभी जायज अधिकारों को समाप्त कर दिया है। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड कौशलेंद्र पान्डेय ने कहा कि आज एक अप्रैल सभी मजदूरों और कर्मचारियों के लिए काला दिवस के रूप में है केन्द्र सरकार पूंजीपतियों की गुलाम बन चुकी है और जबसे सत्ता में आई है सोलह लाख करोड़ रुपए पूंजीपतियों का माफ कर चुकी है। धरने को कामरेड ईशवर शरण शुक्ल महामंत्री पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश, सुरेश कुमार कनौजिया भवन निर्माण से देवीपाटन मंड़ल अध्यक्ष गोंडा, सुनील सिंह मंत्री हिन्द मजदूर सभा, मोहम्मद खालिद महामंत्री रेलवे ठेका मजदूर यूनियन, संतोष कुमार शुक्ला विनीत तिवारी दयाशंकर सिंह किसान सभा से अमित शुक्ला आदि ने संबोधित किया। धरने में राम गोविंद मिश्र, रविशंकर विश्वकर्मा रविन्द्र सिंह, रमेश चौबे, विनोद गौतम दाया देवी,राज किशोर मनोज मनीष मिश्रा आनन्द प्रकाश त्रिपाठी मुन्ना राम गौतम, अम्बरीष तिवारी अजय तिवारी विजय गुप्ता रसीदे,शुभम कुलदीप आशा राम ओमप्रकाश गंगा राम अनिल संजीव कुमार स्वामी नाथ सहित सैंकड़ों लोग सामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें