रामनवमी पर स्ट्रीट लाइट बंद होने पर विधायक भड़के


सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

बलरामपुर। सदर तहसील क्षेत्र के पडरी रैकवार गांव में शुक्रवार को रामनवमी के दिन स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सदर विधायक पलटू राम से करते हुए संबंधित जेई पर जानबूझ कर बिजली काटने का आरोप लगाया। ग्रामीणों की शिकायत सही मिलने पर सदर विधायक जेई पर आग बबूला हो गए। उन्होंने जेई से अभद्रता करते हुए तत्काल बिजली जोड़ने की बात कही। ऐसा न होने पर दूसरे दिन जेई को मारने और देख लेने की धमकी विधायक ने दी। जेई और विधायक के बीच हुई

बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। रामनवमी पर बिजली कटौती की शिकायत ग्राम प्रधान सुभाष वर्मा ने विधायक पलटूराम से की। विधायक ने पता किया तो जेई रामचरित्र का नाम सामने आया कि उन्होंने खुद खड़े होकर बिजली कटवा दी है। इस पर भड़के विधायक ने जेई को फोनकर पूछा कि कैसे स्ट्रीट लाइट की बिजली त्योहार पर कटवा दी। जेई ने इनकार किया कि उन्होंने बिजली नहीं कटवाई है जबकि विधायक ने दावा किया खड़े होकर बिजली कटवाने के सबूत हैं। बातचीत में माहौल गर्म हो गया और विधायक ने जेई को छुट्टी पर चले जाने की

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*