सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा उत्तर प्रदेश
यूनियन की राज्य कौंसिल की बैठक 15 मार्च 2026 को प्रान्तीय अध्यक्ष कामरेड राम कृष्ण हेगड़े की अध्यक्षता में राज्य कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अरविन्दराज स्वरूप ने दुनियां और भारत की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गम्भीरता से राजनीतिक समीक्षा करते हुए कौंसिल को सम्बोधित किया और तमाम सूचनाओं से साथियों को समृद्ध किया। यूनियन के महासचिव कामरेड फूलचन्द यादव ने पिछली बैठक से लेकर अब तक कि कार्यवाहियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जिसको एक सकारात्मक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
बैठक में लिए गए निर्णय -----
--------------------------------------
01 --- सभी जिला कमेटियां अपने -- अपने जिलों की सन 2025 की सदस्यता 25 मार्च 2026 तक हर हाल में राज्य कार्यालय पर जहां कर दें। सदस्यता आडिट का काम हर हालत में 28 मार्च 2026 तक किया जाना अनिवार्य है।
02 --- यूनियन का 15 वां राज्य सम्मेलन देवरिया ज़िले में 15 अक्टूबर 2026 और 30 अक्टूबर 2026 के बीच में करने का निर्णय लिया गया है।
03 --- सभी जिला कमेटियां अभी से अपनी -- अपनी जिला कौंसिलों की बैठक आयोजित गम्भीरता पूर्वक चर्चा प्रारम्भ कर दें और ब्यापक पैमाने पर सामुहिक सदस्यता अभियान शुरू कर दें।
क्योंकि 15 वां राज्य सम्मेलन यूनियन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।
04 --- बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी जिला कमेटियां अप्रैल के बाद से अपने -- अपने जिलों के सम्मेलन की तारीखें तय करके राज्य कार्यालय को भेज दें, ताकि राज्य से पर्यवेक्षक तय करके भेजा जा सके।
05 -- भारतीय खेत मजदूर यूनियन और अन्य विरादराना संगठनों ने खेत मजदूरों की ज्वलन्त समस्याओं को लेकर माह अप्रैल में दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना/ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, जिसकी केन्द्रीय कमेटी से तारीख की सूचना मिलने पर आप सभी साथियों को सूचित कर दिया जायेगा।
साथीयों से पुरजोर गुजारिश है कि बैठक में लिए गए निर्णयों पर मजबूती से अमल करें और अभी से शिद्दत के साथ लग जाने का काम करें।
आपका ही
फूलचन्द यादव
महासचिव
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें