*आई जी की बड़ी कार्रवाई, एक प्रभारी निरीक्षक निलंबित दूसरे की प्रारंभिक जांच के कड़े निर्देश*

सुरेश कुमार कनौजिया केपी पाठक मंडल गोंडा उत्तर

गोण्डा - पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल के कड़े निर्देश के बावजूद भी कार्रवाई न करने पर एक प्रभारी निरीक्षक को निलंबित तथा दूसरे की प्रारंभिक जांच के निर्देश से हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना खरगूपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय को नाबालिक के मामले में लापरवाही बरतने पर आईजी द्वारा निलंबन का आदेश दिया गया है। तथा प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज नरेंद्र राय की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि विगत फरवरी माह में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले को दर्ज नहीं किया गया, जिसकी जांच आई जी अमित पाठक द्वारा टीम भेजकर कराई गई, मामला सही पाए जाने पर आई जी ने प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज नरेंद्र राय की प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*