*गोण्डा/ अमेरिका इजराइल साम्राज्यवादियों के गठजोड़ द्वारा ईरान पर किए गए हमले एवं विश्व समुदाय पर जबरन थोपे जा रहे युद्ध के खिलाफ*
सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा जनपद के वामपंथी दलों जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआईएम , व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) सीपीईएमएल के सदस्यों ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मांग पत्र सौंपा जिसमें अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण के रूप में किए जा रहे व्यापार समझौते को रद्द किया जाय तथा बीज बिल विधेयक 2025 , 4 लेबर कोड व इलेक्ट्रिसिटी विधेयक 2025 को तत्काल निरस्त किया जाय। राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 2.0 , बीवी जी राम जी अधिनियम 2025 व शांति विधेयक को निरस्त किया जाय।, भारत सरकार को ईरान पर इजरायल द्वारा किए गए हमले ईरान पर किए गए हमले जिसमें निर्दोष नागरिक और बच्चे मारे जा रहे हैं को सोशल मीडिया में सांप्रदायिक उन्माद के रूप में फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही किया जाय। , विदेशों में खासकर मध्य पूर्व एशिया में काम कर रहे भारतीय नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए उनके लौटने का समुचित प्रयास एवं उपाय किए जाय।, घरेलू व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि तत्काल निरस्त किया जाय तथा इसकी उपलब्धता सुनिश्चित रहने के तत्काल उपाय किए जाय। , गरीबों आदिवासियों अल्पसंख्यकों के घरों पर बुलडोजर चलाना बन्द किया जाय तथा भूमिहीनों को घर बनाने के लिए जमीन का आबंटन किया जाय। ईश्वर शरण शुक्ला जिला मंत्री
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी गोण्डा , कौशलेंद्र पांडेय जिला मंत्री भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
जिला कमेटी गोण्डा बलरामपुर , जमाल जिला मंत्री
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( माले)
कार्यक्रम में कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी कामरेड मुन्ना राम गौतम, रविशंकर विश्वकर्मा काम, अमित शुक्ला कामरेड आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, कामरेड सुरेश कनौजिया, कामरेड़ खुशबू कनौजिया, कामरेड रामगोविन्द, राजीव सिंह कामरेड रमेश चौबे, सत्यपाल कामरेड लाल
सहित दर्जनों साथियों ने हिस्सा लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें