*किसी भी सत्ता ने मजदूरों कर्मचारियों को खैरात में नहीं दी हैं कोई अधिकार और सुरक्षा, मजदूर वर्ग ने सतत संघर्षों से हासिल किया है*



सुरेश कुमार कनौजिया गोंडा देवी पाटन मंडल उत्तर प्रदेश
    ..... प्रेमनाथ राय 

 गोण्डा, केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों की आयोजन समिति गोण्डा द्वारा आगामी 12 फरवरी 2026 को होने वाली अखिलभारतीय हड़ता को सफल बनाने के लिये आयोजित कन्वेशन को अध्यक्षता कामोड रामकृपाल यादव व कामरेड रानी देवी पाल के अध्यक्ष मंडल ने किया। संचालन सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेन्द्र पाण्डेय ने किया। अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए सीटू पदेश महासचिव सचिव कामरेड प्रेमनाथ राय ने कहा कि नया 4 लेबर कोड का नोटिफिकेशन होने के बाद तुरन्त ही मजदूरों और कर्मचारियों का शोषण बढ़ गया है ,
किसी भी सत्ता ने मजदूरों कर्मचारियों को खैरात में नहीं दी हैं कोई अधिकार और सुरक्षा, मजदूर वर्ग ने सतत संघर्षों से हासिल किया है , लेबर कोड को लेकर मालिको द्वारा जश्न मनाया जा रहा है और मुनाफाखोरी के चलते सभी सामाजिक सुरक्षा हित लाभों को दर किनार कर दिया गया है। टीयूसीसी के सचिव साथी उदयनाथ ने कहा कि पिछले सरकारों द्वारा मजदूर वर्ग ने संघर्ष से 
अपने लिए सुरक्षा कवच हासिल किया था से इस मोदी सरकार ने एक झटके में पिछले सरकारों से लड़कर हासिल किए अधिकारों को एक झटके खत्म करके श्रमिकों को पूंजीपतियों के हाथों में गुलाम बना कर छोड़ दिया है। हिन्द मजदूर सभा के संगठन मंत्री विद्याकांत तिवारी ने कहा कि मजदूरों कर्मचारियों के सामने अब तक का सबसे कठिन समय है जिसे हम सब अपनी क्रांतिकारी संघर्ष से ही खत्म कर सकते हैं।
सनील सिंह  ने कहा कि चीनी मिल कर्मचारियों का शोषण बढ़ा है और बेज बोर्ड भी लागू नही हो रहा है। कामरेड सत्यनारायन त्रिपाठी ने कहा कि अब तक कि सबसे बढ़ी हड़ताल मजदूरों एवं कर्मचारियों में आ गई निराशा  को तोड़गी और हम सफल होगे , कन्वेंशन को ईश्वर शरण , रवींद्र सिंह , सूर्यकिशोर शर्मा , राम रंग चौबे, संतोषी देवी, सत्यप्रकाश पाण्डेय, मनोज सिंह  किसान सभा के अमित शुक्ला आदि ने सम्बोधित किया। कन्वेंशन में फैसला लिया गया कि 12 फरवरी को गांधी पार्क में सभी संगठनों के लोग 11 बजे पूर्वाह्न में एकत्रित होंगे और जनसभा कर 1 बजे रैली के रूप में निकल कर 2 बजे टिन शेड कचेहरी में पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करेंगे।
सभा में गिरिजावती, विनीत तिवारी , सन्तोष शुक्ला ,  मंटू यादव ,  पिंटू बाल्मीकि , सुरेश कनौजिया भवन एंव अन्य संनिर्माण श्रमिक युनियन मंड़ल अध्यक्ष देवीपाटन मंड़ल गोंडा , किरण मिश्रा, मुन्नाराम यादव, रेनू देवी , इशरत जहां , अवधेश पांडेय, अंजलि मौर्या , राम आशीष , लल्लन सिंह, घनश्याम गौड़ , आदि सैकड़ों पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


सादर अभिवादन 
कौशलेंद्र पांडेय 
प्रदेश उपाध्यक्ष सीआईटीयू उत्तर प्रदेश 
7518870368
9415772525

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*