*आज दिनांक सोमवार 23/2/2026को नारायणपुर ईधाके परसी पूर्वा में संत गाडगे महाराज के जन्म दिवस पर कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया** संत गाडगे मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में संत गाडगे की 150वीं जयंती मनाई*
सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
सोमवार को नारायणपुर ईंधा परसीपुरवा में श्रद्धा से मनाई गई। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राधेश्याम कनौजिया ने की। संचालन जयराम सुमन व बाबूलाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बृजराज श्रीमाली एवं अन्य अतिथियों ने गौतम बुद्ध, डॉ. अंबेडकर तथा संत गाडगे के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि श्रीमाली ने संत गाडगे महाराज को महान कर्मयोगी बताया। विशिष्ट अतिथि बीपी विवेक, घनश्याम मौर्य नंदकिशोर व डॉ. हरिहर प्रसाद ने संत गाडगे के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। जयराम सुमन ने संत गाडगे के 'सादा जीवन, उच्च विचार' के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया। डॉ. अनिल कुमार ने संत गाडगे के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को शिक्षित व संगठित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुरेश कुमार कनौजिया, खुशबू कनौजिया, लक्ष्मण प्रसाद, सुभाष चंद्र लहरी, लीलावती, राम शोहरत बौद्ध, रमेश कुमार बौद्ध, रामजस बौद्ध आदि सैकडों लोग उपस्थित रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें