*संविधान दिवस के अवसर पर नन्ही आद्या हुई सम्मानित...*सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने किया सम्मानित, विधायक खेल स्पर्धा कार्यक्रम में हुआ सम्मान

सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोंडा । बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय श्री रघुकुल विद्यापीठ परिसर में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा कार्यक्रम में जिले की होनहार बच्ची आद्या मिश्रा का सम्मान किया गया, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर मंच पर हीं आद्या से संविधान की प्रस्तावना सुनी और उसे स्मृति चिन्ह और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया, आपको बता दें जिले के न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक अरुण मिश्रा की पुत्री आद्या मिश्रा ने महज 4 वर्ष की अल्पायु में भारत के संविधान की प्रस्तावना 38.38 सेकंड में सुनाकर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 के एडिशन में दर्ज कराया है उसके नाम देश के सबसे कम उम्र की आयु के बच्चे के द्वारा सबसे कम समय में प्रस्तावना सुनने का रिकॉर्ड है, आद्या के पिता ने बताया की बच्ची ने तीव्र स्मरण शक्ति, स्पष्ट उच्चारण कौशल और नियमित अभ्यास से यह सफलता हासिल की है उसका सपना बड़े होकर सिविल सर्वेंट बनकर समाज और देश की सेवा करना है, इस अवसर पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, सुमित भूषण सिंह, अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष कुमार मिश्रा, अमित सिंह, शशांक गुप्ता, डॉ अजय पाठक आशीष शंकर मिश्रा एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*