*राष्ट्र सदैव सेनानियों का ऋणी-जिला उपाध्यक्ष पूरन गुप्ता ( सेनानी त्रिलोकचंद ब्रह्मचारी, उर्फ पहाड़ी बाबा श्रद्धांजलि सभा संपन्न )*
सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोंडा 7नवंबर 2025महान 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देश भक्त त्रिलोकचंद्र ब्रह्मचारी उर्फ पहाड़ी बाबा की 48 वीं श्रद्धांजलि सभा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी पारिवार समिति जिला उपाध्यक्ष पूरन गुप्ता के संचालन में उनके समाधि स्थल पर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अनिल पासवान विक्की मिश्रा अरविन्द सिंह बृजभान गुप्ता, विष्णु विवेक शुक्लाअपना दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश वर्मा, प्रदेश सचिव अभिमन्यु पटेल,सेनानी परिवार मंडल प्रभारी अध्यक्ष विनोद आर्य, जिला उपाध्यक्ष रामसरन गुप्ता मनीष श्री०,कविता त्रिपाठी, विष्णु देव शुक्ला, तिलकराम, फूलमती, हेमंत पांडेय, दिलीप सोनी, सहित सैकड़ों लोगों के गरिमयी उपस्थिति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ विशिष्ट अतिथियों ने पहाड़ी बाबा की समाधि पर चादर व फूल माला अर्पित किया प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पहाड़ी बाबा एक सच्चे संत व राष्ट्रभक्त थे।उन्होंने ने कहा कि त्रिलोकचंद्र ब्रम्हचारी पहाड़ी बाबा नेपाल में जन्म ले कर भारत भूमि को अभिष्ट माना। एक संत होकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्लाक प्रमुख छपिया ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश को उन्नति मार्ग पर ले जाना ही सेनानियो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजसेवी विक्की मिश्रा ने सेनानी की पुण्यतिथि की शासन प्रशासन द्वारा उपेक्षा से नाराजगी व्यक्त की अरविन्द सिंह ने समाधि स्थल के जीर्णोद्धार की मांग की। अभिमन्यु पटेल ने राष्ट्र के आजादी में सेनानियों के योगदान का वर्णन करते हुये उससे प्रेरणा लेने की बात कही। अपना दल एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश वर्मा डा बीएन शर्मा, हनुमान दीन,राम सूरज वर्मा, गौरीशंकर यादव सहित अन्य कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत किया। पुण्यतिथि के मौके पर काव्य गोष्ठी एवं विद्यालय बच्चों के राष्ट्रभक्ति गीत सराहनीय रहा।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी जिला अध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी,राइज डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाऊंड प्रबंधक गोण्डा/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति देवीपाटन मंडल प्रभारी विनोद आर्य ने पहाड़ी बाबा व गंगा प्रसाद गुप्त को संगठन की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि त्रिलोकचंद ब्रह्मचारी उर्फ पहाड़ी बाबा संत होते हुए मसकनवा बाजार भूमि को पवन करते हुए अपने तपोबल,राष्ट्र प्रेम के जज्बे से फिरंगियों के मनोबल को कमजोर करने में सहयोगी सेनानी गंगा प्रसाद गुप्त के साथ मिलकर देश को आजाद कराने में अद्वितीय योगदान दिया इनका जन्म नेपाल 3 नवंबर 1880और देहान्त 7 नवंबर 1978 मसकनवा गोंडा में हुआ इस समाधि स्थल का शिलान्यास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ईश्वर बाबू और सेनानी जिला अध्यक्ष विद्याधर त्रिपाठी के बाबा रघुपति शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सेनानी परिजन,पूरन चंद्रगुप्त के पिता सेनानी गंगा प्रसाद गुप्त के सौजन्य से हुआ था तभी से प्रत्येक वर्ष स्मृति दिवस को युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया जाता है युवाओं को अपने पुरुषार्थ के बल पर क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान देना चाहिए ऐसे राष्ट्र भक्तों के लिए उदगार"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर वर्ष मेले वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशा होगा"।राज चतुर्वेदी,मनोज गुप्ता, श्याम बाबू कमल, जिला उपाध्यक्ष राम सरन गुप्ता,सीआईबी डिप्टी डायरेक्टर डा बीबी.मिश्रा,हेमन्त पांडेय, रवीन्द्र मिश्रा,ओम प्रकाश मिश्रा, राकेश कुमार,दिलीप सोनी,आकाश शर्मा,आदि मौजूद रहे पूरन गुप्ता ने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी महानुभाव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेनानियों ने कठोर यातनाएं झेलकर फिरंगियों से राष्ट्र को आजाद कराया राष्ट्र सदैव सेनानियों का ऋणी रहेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें