*गोंडा शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 70 लीटर शराब बरामद, दो की गिरफ्तारी व दो फारार*


सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा
 
 गोण्डा मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर कोतवाली देहात की खोरहंसा चौकी क्षेत्र में अधिक समय से चल  रहा अवैध कच्ची शराब के कारोबारी पर पुलिस और आबकारी विभाग की एकजुट टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह के देखरेख में हुई छापेमारी में शराब बनाने की एक अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।

छापेमारी और बरामदगी
खोरहंसा चौकी क्षेत्र का काजी तरहर सराय जरगर गांव अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के लिए मुख्य रूप से जाना जाता रहा है। नए चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने मुखबिरों के जाल की मदद से आबकारी निरीक्षक अभय गुप्ता और पुलिस टीम के साथ सराय जरगर के काजी तरहर गांव में छापेमारी की।
 कार्रवाई के दौरान नहर के किनारे गन्ने के खेत से अवैध शराब निर्माण की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ और पुलिस ने 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। डेढ़ कुंतल लहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) मौके पर ही नष्ट किया। शराब बनाने के उपकरण जैसे भट्ठी, चूल्हा, ड्रम और यूरिया , बैटरी भी बरामद किए गए।

गिरफ्तारी और फरार आरोपी
चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया कि मौके से मंजू देवी (काजी तरहर सराय जरगर) और सभाजीत (ककरहवा) नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। हालांकि, मौके से दो अन्य आरोपी, श्रवण और संतोष, भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पूर्व में भी चौकी प्रभारी केके सिंह द्वारा इस कारोबार पर नकेल कसी गई थी, लेकिन उनके तबादले के बाद यह गोरखधंधा फिर से शुरू हो गया था, जिस पर वर्तमान चौकी प्रभारी ने अब सख्ती से लगाम लगाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*