संविधान में मजदूरों को मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है ये 4 लेबर कोड
सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा/ केन्द्रीय श्रम संगठनों के आव्हान पर सीटू से सम्बद्ध संगठनों एवं किसान सभा गोंडा ने संयुक्त रूप से मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए 4 लेबर कोड का विरोध पंचायत टिन शेड कचेहरी गोण्डा से जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीआरओ के माध्यम से दिया। ज्ञापन में प्रमुख मांगे जिसमें चारो श्रम संहिताओं को लागू करने के लिए 21 नवम्बर को जारी नोटिफिकेशन तत्काल वापस लिया जाय, भारतीय श्रम सम्मेलन जो 2015 से नहीं बुलाई गई है उसे बुलाया जाय और श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर पूर्व के सम्मेलनों में पारित प्रस्तावों को लागू किया जाय, उत्तर प्रदेश कारखाना अधिनियम में किए गए संशोधन वापस लिए जाय और फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट योजना रद्द किया जाय, 200 अरब डॉलर वाले पूंजीपतियों पर चार प्रतिशत सम्पत्ति कर लगाया जाय और असंगठित क्षेत्र व अन्य श्रमिकों का न्यूनतम वेतन रूपये 26000/ किए जाय। बिजली बिल 2025 वापस लेने व प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने तथा योगी सरकार द्वारा 300 यूनिट बिजली बिना शर्त मुफ्त देने सहित वादे पूरे किए जाय तथा किसानों को उनके फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी दिया जाय, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने व राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना रद्द करने तथा सार्वजनिक निवेश को बढ़ाने, स्कीम वर्कर्स जिसमें आशा रसोइया आंगनबाड़ी आदि कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय और वेतन 26000/ दिए जाय, मनरेगा की मजदूरी दो सौ दिन करते हुए 600/ प्रतिदिन दिया जाय तथा इसे कृषि पशुपालन और वाटरशेड योजना से जोड़ा जाय, महंगाई बेरोजगारी और व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाते हुए केंद्र व राज्य सरकारों के अधीन रिक्त पदों को तत्काल भरा जाय एवं शिक्षा और चिकित्सा सबके लिए निःशुल्क किया जाय आदि मांगे शामिल हैं। प्रदर्शन में शामिल सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि ये लेबर कोड संविधान में दिए गये मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है मजदूर और किसान दोनों मिलकर संविधान को बचाएंगे और मोदी सरकार को लेबर कोड वापस लेने के लिए बाध्य करेंगे। संतोष शुक्ला ने कहा कि सबसे ज्यादा ज्यादा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव इस लेबर कोड से प्रभावित होंगे और उनका शोषण दवा कंपनियों के मालिक और ज्यादा करेंगे। किसान सभा के संयोजक कॉमरेड अमित शुक्ला ने मिलकर आंदोलन को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। आशा कर्मचारी यूनियन से रीता सिंह अम्बरीष तिवारी कुलदीप ओझा विनय मिश्रा
अमरदीप पाठक राहुल अम्बरीष पाण्डेय राजेश मिश्रा
अमित दुबे आलोक चतुर्वेदी अभय तिवारी पंकज शर्मा
महेश त्रिपाठी रोहित दुबे जन्मजय शुक्ला विनय श्रीवास्तव संतोष पाण्डेय पंकज टंडन रमेश दुबे संजीव शुक्ला अवधराम कौशलेंद्र शुक्ला राजेश पाण्डेय
सूरज पाण्डेय विकाश शुक्ला सारस्वत जायसवाल रूबी गांगुली सुशील मौर्य शिवानंद शुक्ला अजीत पाण्डेय विपुल मिश्रा उत्सव टंडन आदर्श पाण्डेय शशिभूषण विवेक तिवारी आदि सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।
सादर अभिवादन सहित
भवदीय
कौशलेंद्र पांडेय
उपाध्यक्ष सीआईटीयू उत्तर प्रदेश
9415772525
7518870368
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें