सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा
गोंडा। भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे आजम भगत सिंह की 118 वीं जयंती यूपीएमएसआरए गोंडा इकाई के तत्वाधान में कैंप कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम में शहीदे आजम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, शहीदे आजम भगत सिंह अमर रहें, शहीद तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे सहित इंकलाबी नारे लगाए गए।
सीआईटीयू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह आजादी की लड़ाई के वो पुरोधा थे जिन्हें समाजवाद को लागू कराने की क्रांतिकारी सोच की मंशा थी उन्हें भारतीय पूंजीवादी व्यवस्था से संचालित राजनैतिक पार्टियों द्वारा भारत की आम जनता का शोषण होने की आशंका भी थी। वर्तमान सत्ता के खिलाफ भगत सिंह अगर होते तो निश्चित रूप से बगावत के अगले दस्ते में जरूर खड़े मिलते।इस अवसर पर यूपीएमएसआरए के जिला अध्यक्ष कामरेड संतोष शुक्ला, सचिव विनीत तिवारी, केंद्रीय कमेटी सदस्य रवींद्र सिंह, आनंद सिंह, अवधेश पांडेय, मनोज त्रिपाठी, अंबरीश तिवारी, बृजेश मिश्रा, उमेश दुबे व खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक केपी पांडेय आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें