सुरेश कुमार कनौजिया गदेवीपाटन मंडल गोंडा
गोण्डा/ आशा कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीटू ) गोण्डा द्वारा श्री जे पी नड्डा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट गोण्डा के माध्यम से दिया गया जिसमें ग्लोबल हेल्थ लीडर्स आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर के इंसेंटिव बढ़ोत्तरी की संसद में हुई घोषणा के बाद भी लागू नहीं किया गया है। पिछले बजट सत्र में 11 मार्च 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे पी नड्डा ने घोषणा की थी और ये भी कहा था कि नेशनल हेल्थ मिशन समूह द्वारा संचालन समूह को आशा कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यों के प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। परन्तु अफसोस के साथ कहना है कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में डॉ जॉन ब्रिटाश द्वारा 22 जुलाई 2025 को और लोकसभा में 25 जुलाई 2025 को पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में आशाओं को 3500/ रुपए प्रति माह दिया जाता है जिसे हाल ही में 4 मार्च 2025 को मिशन स्टीयरिंग ग्रुप की नवीं बैठक में 2000/रूपये प्रतिमाह संशोधित किया गया है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वेबसाइट की एक यूआरएल में शामिल है।
जिला अध्यक्ष संतोषी देवी ने मांग की है कि आशा कार्यकर्ताओं को इंसेंटिव बढ़ोत्तरी की घोषणा के सम्बन्ध में शासनादेश जारी किया जाना चाहिए। सरोज वर्मा, कौशलेंद्र पांडेय सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष, अमृत लाल ज्ञापन में शामिल रहे।
सादर अभिवादन सहित
कौशलेंद्र पांडेय
प्रदेश उपाध्यक्ष सीआईटीयू उत्तर प्रदेश
दिनांक 13/8/2025
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें