सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश
 राजकीय आईटीआई गोंडा के विजय कुमार ट्रेनिंग ऑफिसर द्वारा आईटीआई चलो अभियान के तहत जनपद गोंडा में संचालित राजकीय आई टी आई में प्रशिक्षण चल रहे व्यवसाय  जैसे इलेक्ट्रीशियन, फिटर ,कोपा, ड्राफ्ट मैन मैकेनिक, वेल्डर, प्लंबर इत्यादि 22 ट्रेडों के बारे में विस्तार से जानकारी विद्यार्थियों को दिए साथ ही साथ विद्यार्थियों को राजकीय आईटीआई और प्राइवेट आईटीआई में क्या अंतर है इस विषय पर भी चर्चा किया  l                               
      अप्रेंटिसशिप योजना और रोजगार एवं उससे लाभ इंटर्नशिप योजना के लाभ ,टाटा टेक्नोलॉजी के अंतर्गत लेटेस्ट कोर्सेज के बारे में  विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया , प्रश्नोत्तरी द्वारा जिज्ञासाओं को शांत किया गया इससे संबंधित पंपलेट भी विद्यार्थियों में वितरण किया गया विजय कुमार ने यह भी बताया कि वर्तमान युग तकनीकी युग है तथा लोगों को कौशल क्षमता में अभिवृद्धि को ध्यान में रख करके अपनी रुचि के अनुसार ट्रेड को चयन करके प्रशिक्षण ग्रहण कर रोजगार परक या स्वावलंबी बनने का अवसर प्राप्त करें इस अवसर पर इंटर कॉलेज के शिक्षक अभिजीत कुमार सिंह, ऋषि कुमार शुक्ला, सुरेश कुमार सिंह राजवर्धन श्रीवास्तव इत्यादि शिक्षक गण उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*