*सर्व समाज द्वारा कच्ची बगिया काली मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महाराजा सोहेलदेव का विजय उत्सव**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*



सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

गोरखपुर।हिंदवी योद्धा वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव की विजय उत्सव कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश कुमार जी ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती की पुण्यभूमि पर जन्मे महाराजा सुहेलदेव केवल एक राजा नहीं थे, वे एक चेतना थे-धर्मरक्षक, राष्ट्रनायक और सनातन संस्कृति के अटूट प्रहरी। 990 ईस्वी की वसंत पंचमी पर जब राजा प्रसेनजित को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, तब किसी को भी यह आभास नहीं था कि यह बालक आने वाले समय में भारत के इतिहास को स्वर्णाक्षरों में लिखेगा। 1027 से 1077 ई. तक चले उनके शासन काल में अवध की भूमि पर गोंडा, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव और लखीमपुर तक उनका प्रभाव रहा। इन क्षेत्रों में 21 पासी राजा सहयोगी बनकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे।।
 आर्य नगर संयोजक सूर्य श्रीवास्तव ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव ने अपने साम्राज्य का विस्तार पूर्व में गोरखपुर से पश्चिम में सीतापुर तक किया। वे युद्ध कौशल में निपुण थे और उन्हें प्रजा का अपार स्नेह प्राप्त था। उस समय महमूद गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किए। गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद को भी मंदिर लूटने के अभियान की कमान सौंपी गई थी। पर सैयद सालार मसूद गाजी को युद्ध में हराकर महाराजा सुहेलदेव उस पे विजय प्राप्त की जिसे आज विजय दिवस उत्सव के रूप मे मनाया जाता है यह सनातन धर्म की शौर्यगाथा और हिंदुत्व की अमर विजयकथा है
"जब-जब धर्म पर संकट आया है, तब-तब भारतभूमि ने ऐसे वीरों को जन्म दिया है, जिन्होंने अधर्म को चीरकर सनातन की ध्वजा फहराई है। महाराजा सुहेलदेव ऐसे ही एक दिव्य योद्धा थे – जिनके नाम मात्र से इस्लामी आक्रांताओं की रूह कांप उठती थी।
यह विजय दिवस केवल एक तारीख नहीं है, यह उस ऐतिहासिक विजय की स्मृति है जब भारतमाता के सपूत महाराजा सुहेलदेव ने बहराइच के रण में विदेशी आक्रांताओं को उनकी जगह दिखा दी थी। महाराजा सुहेलदेव एक ऐतिहासिक शूरवीर, एक सनातनी चेतना का पर्याय है।
कार्यक्रम में जंग बहादुर यादव एवं जोखन जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश कुमार एवं आर्य नगर संयोजक सूर्य श्रीवास्तव पुरोहित शैलेश पंडित जी दीपू कौसदन जी आदि लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*