*कॉमरेड अब्दुल गनी पूर्व माकपा नेता को सर्वदलीय शोक सभा कर दिया गया श्रद्धांजलि**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा/15 मई, माकपा के पूर्व जिला मंत्री कॉमरेड अब्दुल गनी के निधन पर सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन सीपीआई कार्यालय सायं 5 से किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता सीपीआई के वरिष्ठ नेता कॉमरेड सत्यनारायण तिवारी ने किया तथा संचालन सीपीआईएम जिला मंत्री कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने किया। अध्यक्षता करते हुए कहा कि कॉमरेड अब्दुल गनी 1962 से कर्मचारियों के आंदोलन से जुड़े रहे और सीपीआईएम के जिला मंत्री रहे तथा संयुक्त आंदोलन के पक्षधर रहे। किसान नेता दीनानाथ त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉमरेड गनी एक प्रतिबद्ध कम्युनिस्ट थे जो हमेशा जनहित के मुद्दों पर आंदोलन के लिए तैयार रहते थे। सीपीआईएमएल के जिला संयोजक कॉमरेड जमाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कॉमरेड अब्दुल गनी ने अपने आंदोलन से गोंडा लखनऊ मार्ग पर बालपुर पुल के निर्माण के लिए क्रांतिकारी आंदोलन किया था। सभा को राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामरंग चौबे, श्रमिक यूनियन से जेली यादव, रविन्द्र श्रीवास्तव, ईश्वर शरण शुक्ला जिला सचिव सीपीआई, रघुनाथ, एस पी मिश्रा, कृष्णकांत, विनीत तिवारी, राजीव कुमार, जी पी पाल, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश कुमार कन्नौजिया आदि ने अपने विचार रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। अभिमन्यु, मयंकर , शुभम सहित तमाम लोग शामिल रहे।
सादर अभिवादन सहित
कौशलेंद्र पांडेय
जिला सचिव सीपीआईएम गोण्डा बलरामपुर
कामरेड गनी की श्रद्धांजलि देते हुए सुरेश कुमार कनौजिया नगर सचिव देवी पाटन मंडल गोंडा
जवाब देंहटाएं