*एक महत्वपूर्ण बैठक 4 मई 2025 को एस. सी./एस. टी. टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तरप्रदेश जनपद इकाई गोण्डा की मासिक बैठक स्थानीय गाँधी पार्क गोण्डा में हुई**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश
जिलाध्यक्ष ह्रदय नारायण की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि पाटनदीन आर्य (प्रदेश संयोजक) रहे.बैठक को सम्बोधित करती हुए पाटन दीन आर्य ने कहा की देवीपाटन मण्डल के सभी जिले की जिलाकार्यकारिणी का गठन ही चुका है. अब संगठन को मजबूत बनाने की प्रकिया में गोण्डा जनपद की सभी ब्लॉक् इकाई का गठन शीघ्र करना है. जिस क्रम में सर्व सम्मति से वजीरगंज ब्लॉक का ब्लॉक संयोजक सुनील आनंद को व इंटियाथोक ब्लॉक का संयोजक रंजीत को व बेल्सर ब्लॉक का संयोजक सर्वेश कनौजिया, अर्जुन कनौजिया को, कटरा बाजार ब्लॉक का संयोजक ऊदल सिंह, ललित कुमार को व रूपईडीह ब्लॉक का संयोजक निर्दोष सिंह, लोकेन्द्र सिंह को मनोनीत किया गया. सभी संयोजक गण साथियो ने शीघ्र ही ब्लॉक् इकाई गठन कराकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. बैठक का संचालन राकेश कुमार जिलामंहामंत्री ने किया. बैठक में राघवेंद्र प्रताप, गिरीश चंद, सहित अनेको साथी उपस्थित रहे.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें