*1 में केंद्रीय ट्रेड यूनियन की आयोजन समिति देवी पाटन मंडल गोंडा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस श्रमिक कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश*





सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंड़ल गोंडा उत्तर प्रदेश

गोंडा/1 मई, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की आयोजन समिति देवीपाटन मंडल गोण्डा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस उपश्रमायुक्त कार्यालय देवीपाटन मण्डल परिसर में आयोजित किया गया जिसमें सभा की अध्यक्षता मीनाक्षी खरे, सत्यप्रकाश पांडेय, अमेरिका यादव, डी एस सिंह व साजिद के अध्यक्ष मंडल ने किया तथा सभा का संचालन रामकृपाल यादव ने किया। सभा में शिकागो के अमर शहीदों को माल्यार्पण सभी उपस्थित मज़दूरों ने किया। सभा को सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि मजदूर वर्ग को वर्गीय संघर्ष से ही श्रम संहिता को रद्द कराया जाएगा और आगामी 20 मई को अखिल भारतीय हड़ताल में सरकार को सभी मजदूर विरोधी नीतियों को वापस लेने पर बाध्य होना पड़ेगा। एटक नेता कॉमरेड सत्यनारायण तिवारी ने कहा कि सरकार की निजीकरण की नीति केवल अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है जिसका विरोध सारे मजदूर वर्ग करेंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामरंग चौबे ने कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन नीति को लागू नहीं करती है तो उसे कर्मचारी वर्ग जवाब देगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य चंदन प्रजापति ने कहा कि बिजली विभाग को निजीकरण से बचाने के सारे कर्मचारी एवं उपभोक्ता मिलकर लड़ेंगे। सभा को माता प्रसाद शुक्ला, रानी देवी पाल, ईश्वर शरण शुक्ला, हरिओम श्रीवास्तव अमित शुक्ला रविन्द्र सिंह विनीत कुमार तिवारी आदि ने संबोधित किया। सभा में उपश्रमायुक्त अनुभव वर्मा सहायक श्रमायुक्त मोहम्मद अब्बास को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश व श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल के माध्यम से दिया गया जिसमें मुख्य मांगे चारों श्रम सहित को रद्द करने, 8 घंटे के कार्य दिवस का कड़ाई से पालन करने, मई दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने, ठेका मजदूरों संविदा निविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन रूपये 26000/ दिए जाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित सभी केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अधीन विभागों के सभी कर्मियों को नियमित करने तथा सभी रिक्त पदों को भरने तथा उत्तर प्रदेश में न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड का गठन करने आदि मांगे शामिल रही। सभा के समापन से पहले किसान एवं  कर्मचारी नेता कॉमरेड अब्दुल गनी के निधन पर शोक व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।सभा में नीलम श्रीवास्तव, मनोज सिंह, विजय कुमार, संतोष शुक्ला, सुरेश कन्नौजिया, मुन्नी सिंह, ममता श्रीवास्तव, मीरा देवी पुष्पा देवी दिनेश कुमार, खुशबू कन्नौजिया, पी के त्रिपाठी, पंकज राठौर, आमोद कुमार बजरंगी सहित सैकड़ों मजदूर अपने अपने झंडे बैनर सहित शामिल रहे।


सादर अभिवादन सहित 

कौशलेंद्र पांडेय 
प्रदेश उपाध्यक्ष सीआईटीयू उत्तर प्रदेश 
9415772525
7518870368

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*