*श्री सत् चण्डी महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन का भव्य शुभारंभ**कलश शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा, पंडरी कृपाल। ब्लॉक पंडरी कृपाल के लुवाई गांव में आयोजित श्री सत् चण्डी महायज्ञ एवं विराट मानस संत सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संगीतमय श्रीराम कथा प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें यज्ञाचार्यों ने जल देवता वरुण का पूजन कर कलश यात्रा निकाली। यह भव्य शोभायात्रा लुवाई गांव से खैरा भवानी माता मंदिर के पोखर तक पहुँची, जहाँ विधिवत पूजन के साथ इसका समापन हुआ।
इस महायज्ञ में आचार्य अमरनाथ पाठक जी महाराज, आचार्य वेदांत जी महाराज, दिवाकर शास्त्री, उत्कर्ष शास्त्री सहित अनेक विद्वान संतों की उपस्थिति रही। यज्ञ के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद द्विवेदी एवं आयोजन समिति के पंकज शास्त्री, राजेश शास्त्री, रामविलास दुबे, बबलू दुबे, अंकित दुबे सहित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे।
भव्य कलश यात्रा एवं संत सम्मेलन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ एवं संत सम्मेलन आने वाले दिनों में और भी भव्यता से आयोजित होगा, जिसमें देशभर के संत महात्मा प्रवचन देंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें