* गोंडा महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*




सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

गोण्डा / सीटू से संबद्ध संगठनों आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, आशा कर्मचारी यूनियन, मिड डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन यूपीएमएसआरए में काम करने वाली महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन उप श्रमायुक्त कार्यालय देवीपाटन मंडल गोण्डा परिसर में किया गया जिसकी अध्यक्षता राधा देवी, संतोषी देवी और गिरिजावती मौर्य के अध्यक्ष मंडल ने किया तथा सभा का संचालन रानी देवी पाल ने किया। सभा को संबंधित करते हुए आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड मीनाक्षी खरे ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील नही है क्योंकि किसी भी महिला कर्मचारी जो स्कीम वर्कर्स के रूप में काम कर रही हैं उनको न्यूनतम वेतन की लंबित मांग है, पेंशन ग्रेच्युटी आदि कि बात ही छोड़िए। नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, समानता और महिला हिंसा के खिलाफ कार्यवाही तेज करने की जरूरत है। राधा देवी ने संबोधित करते हुए कहा कि दो साल बाद प्रदेश में चुनाव होंगे तो हम सब महिलाएं अगर हमारी मांगे नहीं पूरी होती तो जन जन तक अपनी बात पहुंचाएंगे। सभा को सत्यनारायण तिवारी, कौशलेंद्र पांडेय, अमित शुक्ला, रविन्द्र सिंह, शिव कुमार दुबे, प्रभात कुमार शुक्ला, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडेय, खुशबू कन्नौजिया, विमला शुक्ला, रीना शर्मा, रीता देवी, मीरा सिंह आदि ने संबोधित किया। सभा के बाद दस सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट  के माध्यम से दिया गया। समारोह में ममता श्रीवास्तव, सुमन, विद्यावती, संजू देवी, प्रमिला, सरोजनी वर्मा, शारदा, रुकमणी, ममता तिवारी, प्रभा देवी, राजवंती, मुन्नी देवी, सीता, विभावती वर्मा, अनीता वर्मा, रीता श्रीवास्तव, रीता मिश्रा, माला देवी, ननका देवी, शबनम,  विजय लक्ष्मी, राजकुमारी, संतोष गौतम , इशरत जहां, नीरजा शुक्ला, रामरती, जयपता आदि शामिल रहीं।


सादर अभिवादन सहित 

स्कीम वर्कर्स समन्वय समिति देवीपाटन मण्डल गोण्डा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*