*यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन ने तहसील अध्यक्षों का किया घोषणा*बैठक करते यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन लगातार संगठन का विस्तार करने में जुटा है। फेडरेशन के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा व महामंत्री रोहित मिश्रा ने बृहस्पतिवार को चारो तहसील अध्यक्षों की घोषणा कर दी है, जिसमें आलोक पांडे तहसील अध्यक्ष तरबगंज , अंकित तिवारी तहसील अध्यक्ष सदर, संजय कुमार अवस्थी तहसील अध्यक्ष करनैलगंज, ऋषभ सिंह को तहसील अध्यक्ष मनकापुर मनोनीत किया है। नये फेडरेशन के पदाधिकारी से संगठन को मजबूत करने तथा फार्मासिस्ट की समस्याओं को लेकर संघर्ष की अपेक्षा की है। मनोनीत किए गए चारों तहसीलों के अध्यक्षों ने फार्मासिस्ट की समस्याओं को लेकर मुखर होकर समस्याओ का समाधान करने का आश्वासन देते हुए संगठन की मजबूत करने का भी भरोसा दिलाया है। इसी मौके पर कई लोगों ने फेडरेशन की सदस्यता ली है ,जिसमें सनत कुमार पांडे, श्रवण पांडे, फैसल खान ,कार्तिक श्रीवास्तव ,राहुल गौतम समेत 10 लोग हैं। सदस्यता लेने वाले फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सभी लोगों से संगठन के मजबूती को लेकर कार्य करने की अपेक्षा की गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें