*सीटू ने प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन एवं 21 अप्रैल को लखनऊ में मजदूर पंचायत करने का फैसला**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा/ 4 मार्च 2025 , सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस ( सीटू) राज्य कमेटी के आव्हान पर प्रदेश व्यापी अभियान के तहत सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन , रेलवे ठेका मज़दूर यूनियन , यूपीएमएसआरए , आशा कर्मचारी यूनियन , मिड डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन , भवन निर्माण मजदूर सभा के पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन अनुभव वर्मा उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा के माध्यम से दिया गया। ज्ञापन में मुख्य मांगे उत्तर प्रदेश में न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड का गठन कर सेल्स प्रोमोशन एम्प्लॉयज के लिए बोर्ड में ही उप समिति का गठन करने, सभी श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन, काम के घंटे 8 घंटे प्रतिदिन, न्यूनतम वेतन रूपये 26000/प्रतिमाह करने, महिला हिंसा पर रोक लगाने, सेल्स प्रोमोशन एम्प्लॉयज एक्ट को विक्रय संवर्धन कर्मियों के लिए लागू करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने सहित स्कीम वर्कर्स जिसमें आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका आशा एवं आशा संगिनी तथा मिड डे मील रसोइया कर्मियों के रिटायरमेंट उम्र 60 तथा सामाजिक हित लाभों जिसमें पेंशन जीवन बीमा फण्ड आदि दिए जाने, संविदा निविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने तथा स्थाई कर्मियों की भांति सभी हित लाभों को देने, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सहित अन्य सभी सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने, दवाओं पर जीएसटी शून्य करने आदि शामिल है। मांगे न माने जाने पर आगामी 21 अप्रैल 2025 को लखनऊ में मजदूर पंचायत करने की सूचना दी गई। विरोध प्रदर्शन में कौशलेंद्र पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष सीआईटीयू, मिनाक्षी खरे प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन, रानी देवी पाल मंडल महामंत्री सरोज देवी सचिव आशा कर्मचारी यूनियन, पवन कुमार अध्यक्ष रेलवे ठेका मज़दूर यूनियन, संतोष शुक्ला अध्यक्ष यूपीएमएसआरए, गोंडा किसान सभा संयोजक अमित शुक्ला, रविन्द्र सिंह विनीत तिवारी, आनंद सिंह, जन्मेजय शुक्ला, विनय मिश्रा, अनंतराम, गुड़िया , दिलीप कुमार, महेश यादव, इरशाद, राहुल मिश्रा आदि शामिल रहे।
सादर अभिवादन सहित
कौशलेंद पांडेय
प्रदेश उपाध्यक्ष सीआईटीयू उत्तर प्रदेश
7518870368
9415772525
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें