*हिंदू मजदूर सभा संगठनों ने श्रम आयुक्त को दिया ज्ञापन**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोंडा द्वारा उप श्रम आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, सिविल लाइन गोड्डा उत्तर प्रदेश में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रतिवेदन कृपया हिन्द मजदूर सभा, उत्तर प्रदेश के महामंत्री द्वारा मान्यवर को सम्बोधित प्रतिवेदन दिनांक 14 जनवरी 2025, जिसकी प्रति संलग्न है, का सन्दर्भ ग्रहण करें। प्रतिवेदन में उल्लिखित समस्यायें और मांगों पर सरकार और श्रम विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही न किये जाने के चलते प्रदेश के संगठित असंगठित मजदूरों और कर्मचारियों की भारी हकतलफी हो रही है।
सरकार की मंशा और नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का है, लेकिन तमाम कानूनों और प्राविधानों का लाभ और संरक्षण प्रदेश का मेहनतकश को नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश के औद्योगीकरण और पूँजी निवेश के सरकार के प्रयास सराहनीय हैं लेकिन लेकिन इस प्रयास में सबसे प्रमुख घटक श्रमिक वर्ग के हितों को नजरन्दाज नहीं किया जाना चाहिए। प्रदेश के श्रमिकों की स्थिति पर श्रम विभाग द्वारा कराये गये सर्वेक्षण की रिपोर्ट ने भयावह स्थिति को उजागर किया है। हिन्द मजदूर सभा लगातार प्रदेश सरकार, श्रम विभाग से मांग कर रही है कि मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री हस्तक्षेप कर मेहनतकश जमात को इन भयावह स्थितियों से मुक्त कराकर श्रम कानूनों का परिपालन सुनिश्चित करायें, और इसी माग पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए क्षेत्रीय श्रम कार्यालय पर आज दिनाक 14 फरवरी 2025 को एकत्र होकर धरना और प्रदर्शन के उपरान्त हम अपना प्रतिवेदन आप की सेवा में इस विश्वास के साथ प्रेषित कर रहे है कि सरकार शीघ्र ही इस पर उचित निर्णय लेकर श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाए
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें