*महाशिवरात्रि पर्व पर सच्चे शिव का बोध-शास्त्री विनोदआर्य* *सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
(ऋषि शोध दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम)
गोंडा 26 फरवरी 2025 जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा तत्वाधान में महाशिवरात्रि पर्व पर प्रातःसभा कार्यालय महाशय स्वतंत्रता सेनानी छोटेलाल हाता गोंडा में सभा प्रधान शास्त्री विनोद आर्य की अध्यक्षता में देवयज्ञ के माध्यम से शिवरात्रि पर्व की महत्वता बताते हुए संसार का श्रेष्ठतम कर्म विश्व कल्याण यज्ञ से प्रारंभ हुआ जिसमेंआर्य समाज संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए शास्त्री विनोद आर्य ने बताया कि स्वामी जी का जन्म गुजरात प्रांत के मोरबी जिला ग्राम जिवपुर टंकारा मे करसन जी तिवारी के घर 12 फरवरी 1883 को एक दिव्या बालक के रूप में मूल नक्षत्र में जन्म होने के नाते मूल शंकर नाम से विख्यात हुए जो आगे चलकर विलक्षण प्रतिभा के धनी मूल शंकर ने महाशिवरात्रि पर्व के ही दिन सच्चे शिव का बोध हुआ था। महर्षि दयानंद सरस्वती बनकर महान समाज सुधारक राष्ट्र रक्षक संसार को एक सूत्र में पिरोने का गुरु मंत्र दंडी स्वामी बिरजानंद मथुरा को गुरु दक्षिणा के रूप में पूरा जीवन समर्पण कर संसार का उपकार करने के लिए 1875 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को आर्य समाज नामक आंदोलन चलाकर समाज में व्याप्त पाखंड और कुरीति को दूर करने के लिए प्रथम आर्य समाज गिरीगांव मुंबई सभा का गठन किया जो आज देश दुनिया में 10000 से अधिक इकाइयां राष्ट्र रक्षा/सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ,शुद्धि आंदोलन,आर्य निर्मात्री सभा आर्यवीर आर्यवीरांगनाओं को राष्ट्ररक्षा एवं स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य कर रही है ऋषि का सत्यार्थ प्रकाश युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जज्बा भरने के लिए अमर ग्रंथ वरदान साबित हुआ इतिहास साक्षी है फिरंगियों से देश से बाहर करने में 85 प्रतिशत युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति देकर नवभारत का सपना साकार किया आज हम सभी महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती एवं राष्ट्र रक्षा के लिए अपनों की प्राणो की आहुति देने वाले अमर बलदानियों को नमन करते हैं
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिआर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश उपमंत्री तृप्ति आर्या ने सभा की ओर से देशवासियों को बोध दिवस की शुभकामना बधाई दी और संगठित होकर महर्षि के सिद्धांतों को जनजन तक पहुंचने के लिए संकल्प दिलाया सभा में शिरकत करने वालों में प्रमुख कृष्ण कुमार आर्य पवन शुक्ला रमाकांत सूरज कुमार गुप्त त्रियुगी नारायण मिश्र मनोज कुमार डॉ शुभम इ०प्रज्ञा,आनंद वर्धन श्रेयान सत्य प्रकाश आर्य सोम प्रकाश आर्य आदि सैकड़ो आर्य भक्तों ने ऋषि के उपकारों को आत्मसाथ किया नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 29 30 मार्च 2025 को 201 आर्यवीर आर्य विरांगनाओं का21 किलोमीटर की शोभायात्रा गोंडा और वीरों के साथ गुरुकुल इकौना से बलरामपुर तक निकल जाएगी जिसको कमिश्नर देवी पाटन मंडल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे आप सभी महर्षि बगिया की झांकी का अवलोकन करने का सुनहरा अवसर प्राप्त करें और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें