सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोण्डा। परसपुर नगर पंचायत स्थित महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में शनिवार को बाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शनिवार को विद्यालय में बाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान आरती के बाद बाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाल भंडारे मे बच्चो को पूड़ी सब्जी ,नुक्ती आदि खिलाया गया। उपप्रधानाचार्य दर्शन कुमार ने बताया कि विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र छात्राओं के विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विदाई एक पड़ाव मात्र है, यात्रा अभी बाकी है। बोर्ड परीक्षा को लेकर कहा कि छात्रों को किसी भी प्रकार का तनाव नहीं लेना चाहिए, बल्कि सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास से सफलता प्राप्त करनी चाहिए। विद्याथियों को 24 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थी तनाव में न रहे । ठीक ढंग से पढ़ कर प्रश्नों का उत्तर दे। इस अवसर पर सुरेंद्र तिवारी, दर्शन कुमार,सतीश तिवारी,कृष्ण कुमार दुबे,पवन शुक्ला,शोमिल रस्तोगी,निधि सिंह,उपमा तिवारी,नीतू पांडेय आदि रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें