*कामरेड शमशेर सिंह के निधन पर शोक सभा**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
लखनऊ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल के सचिव कॉमरेड अरविन्द राज स्वरूप ने अपने शोक संदेश में कहा कि कॉमरेड शमशेर सिंह प्रगतिशील विचार वाले एक सच्चे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। ज्ञातव्य है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय कार्यालय मंत्री शमशेर सिंह यादव का दिनांक 9 जनवरी को रात 11.45 बजे अपने निवास पर ही हृदयगति रुक जाने से अचानक निधन होगया। 10 जनवरी को दोपहर में बड़ी संख्या में परिजनों व पार्टी के साथियों की उपस्थिति में उनके
गांव शाहपुर चिनहट में उनका अंतिम संस्कार हो गया। पार्टी कार्यालय कैसरबाग लखनऊ में जिला काउंसिल लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद व राज्य कार्यकारिणी की सदस्य साथी कांति मिश्रा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई। शोक संवेदना व श्रद्धांजलि देते हुए जिला मंत्री परमानन्द ने कहा कि साथी शमशेर विगत 40 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे तथा पिछले तीस वर्षों से वे प्रांतीय कार्यालय मंत्री के रूप में पार्टी कार्यालय के जिम्मेदार, जानकार और लोकप्रिय कार्यकर्ता थे। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के पूर्व जिला मंत्री साथी मोहम्मद खालिक ने कहा कि कॉमरेड शमशेर बहुत ही धैर्यवान, विनम्र
और मिलनसार स्वभाव के कार्यकर्ता थे। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पार्टी नेता व भारतीय जन नाट्य मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश वेदा ने कहा कि साथी शमशेर की कमी को पूरा करना कठिन है पर यह आवश्यक है कि आत्मालोचन किया जाए तथा भारी संख्या में युवाओं को विचार धारा से लैस कर पार्टी से जोड़ा जाय। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन काग्रेस की राज्य समिति के अध्यक्ष साथी डॉ वी के सिंह ने कहा कि पार्टी का नैतिक दायित्व होता है कि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्णतः सहयोगपूर्ण और संवेदनशील हों ताकि पार्टी में नए कैडर की भरपाई होती रहे तथा पार्टी जीवंत रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें