*मकर संक्रांति धार्मिक के साथ विज्ञान कृषि और सामाजिक जीवन का प्रतिक* *सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोंडा 14 जनवरी 2025 लाल रामसरन छोटेलाल मेमोरियल ट्रस्ट एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गोंडा के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति मकर संक्रांति पर्व पर यज्ञ के माध्यम से महाशय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छोटेलाल हाता गोंडा मेंसमारोह का शुभारंभ हुआ यज्ञमान मनोज कुमार रहे यज्ञ ब्रह्मा शास्त्री विनोद आर्य ने पर्व की महत्व बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति सनातन संस्कृति का प्रमुख पर्व है आज के दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश करती है जिसे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से यह सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं बल्कि इसका संबंध विज्ञान कृषि और सामाजिक जीवन में पड़ता है मकर संक्रांति नई ऊर्जा नई फसल और नई शुरुआत का प्रतीक ऋषियों ने माना है आजकल तिल गुड़ मूंगफली का खाना व दान कल्याणकारी होता है मकर राशि की किरणें नदियों पर पडने से नदी का जल भी काफी ऊर्जावान हो जाता हैइस लिए स्नान स्वास्थ्य के लिए काफी हितकर होता है महाकुंभ की चर्चा करते हुए कहा वर्ष 2025 का महाकुंभ 144 वर्ष मे आया है इसका अभिप्राय किबदंतियों के अनुसार समुद्र मंथन में अमृत कलश लेकर देवतागण जा रहे थे तभी अमृत की बूंदें प्रयागराज हरिद्वार उज्जैन और नासिक में गिरा था इसलिए देवतागण उपरोक्त चारों स्थलों पर चारों दिशाओं के विद्वान देवताओं का संगम एकत्र होकर मानव उत्थान का कार्य योजना बनाते हैं इसे सनातन संस्कृति रक्षा उद्घोष किया जाता है मनुष्यों का 12 वर्ष देवताओं का एक दिन कहा गया है हम सभी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम योगेश्वर श्री कृष्णा की संताने हैं। बताते चलें कि हम सभी सनातन संस्कृति को छोड़कर पश्चात संस्कृति की तरफ बढते जा रहे हैं जो अधर्म को बढ़ावा देता है
इसलिए धर्म धुरंधर युग पुरुष महर्षि दयानंद ने हमें वेदों की ओर लौटने का आवाहन करते हुए सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सन् 1875 आर्य समाज नामक आंदोलन चलाया जो हमें इतिहास के स्वर्णिम ज्ञान का बोध करते हुए मानव चोला को सार्थक कर सके।
इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा उ०प्र०उपमंत्री तृप्ति आर्य आर्य वीर दल मध्य उ०प्र०मंत्री शास्त्री विनोद आर्य बड़गांव समाज मंत्री शिवम एडो०सीआईबी डिप्टी डायरेक्टर डा०बीबी मिश्रा आरके पांडे हेमा डा० शुभम एसडीओ प्रज्ञा राकेश तिवारी सत्य प्रकाश पवन शुक्ला मीरा गुप्ता महक पांडे कौशल माथुर आदि लोगों ने समारोह में शिरकत कर खिचड़ी भोज एवं पतंगबाजी रस्साकशी आदि का लुत्फ उठाया जिसमें उ०प्र० उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी गण सेनानी उत्तराधिकारी संगठन परिवार समिति के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें