*सिटी मजिस्ट्रेट ने 76 वे गणतंत्र दिवस पर सेनानी परिजनों को किया सम्मानित-अधिशासी अधिकारी नगर परिषद**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोंडा 26 जनवरी 2025 जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने 76वे गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति सदस्यों को सम्मानित करने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट एवं अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा नगर परिषद द्वारा टाउन हॉल गोंडा में ध्वज फहराने के उपरांत सेनानी परिजनों में मंडल प्रभारी शास्त्री विनोद आर्य अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव सुधीर गुप्ता ओमप्रकाश रामसरन गुप्ता कैलाश नाथ गुप्ता शिवकुमार कौशल पूरनलाल कौशल राम शंकर अरविंद सक्सेना विशाल सरन मोहित टंडन को माला पहनकर अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर किया सम्मानित
इस अवसर पर मंडल प्रभारी शास्त्री विनोद आर्य ने जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा जिला प्रशासन शासन की मनसा अनुसार बेहतर कार्य कर रही है नगर की व्यवस्था स्वच्छ एवं सुदृढ़ है इस अवसर पर पुनः याद दिलाते हुए जिला प्रशासन से सेनानी भवन हेतु परिसर एवं सेनानी की स्मृति में नगर के विभिन्न चौराहों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम करने की मांग की और सेनानी परिजनों को भी शासन स्तर से वह सभी सुविधाएं दिलाई जाए जो सेनानियों को प्राप्त थी।नगर पालिका परिषद अधीक्षक राहुल श्री०स्वास्थ्य विभाग सफाई इंस्पेक्टर आर्य समाज आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी गण एवं अन्य विभिन्न संगठनों के लोग हुए शामिल और मंडल प्रभारी नेगांधी प्रतिमा के सामने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें