मंगलवार को जनपद गोंडा के न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण किया। और कैदियों से वार्ता करते हुए जेल में मिल रही सुविधाओं के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया।
निरीक्षण के दौरान कारागार अस्पताल में भर्ती कैदियों से मुलाकात की, साथ ही वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व एसपी ने विभिन्न बैरक, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। साथ ही ऐसे कैदी जिनके पास वकील नहीं है उनके लिए सरकारी वकील का भी प्रबंध कराया जाय। जेल में निरुद्ध कैदियों का बराबर मेडिकल चेकअप कराने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीजेएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रश्मि वर्मा, जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, कारागार डाक्टर अखण्ड प्रताप सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें