*महत्वपूर्ण सूचनानिदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*


सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

 उ०प्र० लखनऊ से प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद गोण्डा के समस्त दिव्यांगजन एवं कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहें लाभार्थियों को सूचित किया जाता है, कि दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन किश्त का भुगतान "आधार बेस्ड पेमेन्ट" प्रणाली के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातें में अन्तरित होता है।

अतः सभी दिव्यांगजनों से अपील है कि वह अपने बैंक से सम्पर्क कर अपने पेंशन सम्बन्धी बैंक खाते को आधार से 'NPCI/ DBT Mode' में जल्द से जल्द लिंक कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा आपकी पेंशन किश्त की धनराशि खाते में अन्तरित नही हो पायेगी।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गोण्डा।

कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, गोण्डा।

पत्रांक C-220 / जि०दि०ज०स०वि०/एन०पी०सी०आई०/2024-25 दिनांकः 07 दिसम्बर 2024 प्रतिलिपि-निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-

1. निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ।

2. जिलाधिकारी, गोण्डा ।।

3. मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा ।।

4. उप निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा।

5. जिला सूचना अधिकारी, गोण्डा को इस अनुरोध के साथ कि उक्त विज्ञप्ति को •. दिव्यांगजनों के हितार्थ दैनिक समाचार पत्रो में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

6. समस्त खण्ड विकास अधिकारी गोण्डा को इस अनुरोध के साथ कि विकास खण्ड प्रागंण में उक्त विज्ञिप्त को चस्पा कराने के साथ ही सभी ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*