*जन उत्थान सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान में प्रथम वार्षिक अधिवेशन,सम्मान समारोह सम्पन्न**सुरैश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश**




सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

गोण्डा। जन उत्थान सामाजिक सेवा समिति गोंडा के तत्वाधान में समिति का प्रथम वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय टाउन हॉल गांधी पार्क गोंडा में किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय हनुमान प्रसाद सेवानिवृत्ति लेखा अधिकारी प्रयागराज द्वारा किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय चिंतामणि महासचिव बहुजन भारत लखनऊ उत्तर प्रदेश रहे| विशेष आमंत्रित अतिथि माननीय आसाराम फर्रुखाबाद विशिष्ठ अतिथि माननीय काली प्रसाद सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी लखनऊ, माननीय जय राम सुमन सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्रबंधक एवं माननीय विनीता कुशवाहा शिक्षिका एवं कवियित्री रहेl कार्यक्रम में जनपद गोंडा के साथ-साथ अन्य जनपदों के समाजसेवियों, चिंतकों तथा समिति के सदस्यों/ पदाधिकारी ने सहभागिता कियाl कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व बुद्ध वंदना तथा 
तृष्णन एवं पंचशील के साथ हुआ| कार्यक्रम में तथागत बुद्ध इंटर कॉलेज ढोड़ियापारा वजीरगंज, शांति मेमोरियल स्कूल अशोकपुर टिकिया वजीरगंज व महात्मा बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करनीपुर, वजीरगंज गोंडा की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया|  माननीय सतीश आर्य व सुरेंद्र रही ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया| सतीश आर्य व सुरेंद्र राही ने काव्यपाठ प्रस्तुत कियाl कार्यक्रम में श्री बाबूलाल, श्री प्रेम राज, श्री रवि आर्य, श्री राधेश्याम कनौजिया, चिंतामणि जी,  डॉ0 टीo यसo राही,
विनीता कुशवाहा, आसाराम,आत्माराम मौर्य व अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये| 

कार्यक्रम में श्री बाबूलाल सेवानिवृत्ति प्रशासनिक अधिकारी, श्री जीवनलाल, श्री शिव कुमार मौर्य, श्रीमती कुसुम मौर्य, श्री मोहम्मद इस्लाम, श्री मधुसूदन मिश्रा सेवानिवृत्ति को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गयाl समिति की अध्यक्ष श्रीमती संजू द्वारा आए हुए अतिथियों को साल एवं मोमेंटो देकर स्वागत एवं सम्मान किया गयाl कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गयाl कार्यक्रम का संचालन श्री घनश्याम मौर्य एवं श्री दिलीप कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया| कार्यक्रम का समापन सभा अध्यक्ष श्री हनुमान प्रसाद के अध्यक्षीय भाषण के साथ हुआl कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री जय राम सुमन, कैलाश चंद यादव, पवन कुमार गौतम, अमित कुमार यादव जितेंद्र कुमार यादव, एलoआरoचौधरी, ओमप्रकाश,रमेश कुमार,कमलेश कुमार चौधरी, रामशरण गौतम, बीपी विवेक, राम जन्म, सुनील आनंद,खुशीराम मौर्य, पिंकी आनंद, संजय आर्ट, देश रत्न,अखिलेश कुमार, देश दीपक, सपना विमल, चमेली देवी, रामदुलारी, इंद्रावती, राजपति देवी सहित भारी संख्या में बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा सहभागिता किया गया|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*