*राष्ट्र संत गाडगे महाराज के 68वें परिनिर्वाण दिवस से मनाया गया**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*




सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

ग्राम सोनबरिया मौजा तरगाँव मोती गंज 
गोंडा में माo बजरंगी के घर पर संत गाडगे मानव कल्याण समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl 
परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माo जयराम सुमन वरिष्ठ प्रबंधक सेवा निवृत्ति प्रथमा यूo पीo ग्रामीण बैंक तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में माo कमलेश कुमार चौधरी प्रशासनिक अधिकारी सेवा निवृत्ति कलेक्टरेट गोंडा उपस्थित रहेl कार्यक्रम की अध्यक्षता माo बृजराज श्रीमाली वरिष्ठ कवि व सेवा निवृत्ति प्रवक्ता इंटर कॉलेज मनकापुर द्वारा किया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्द वंदना, त्रिशरण पंचशील ग्रहण कर हुआl कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा संत गाडगे महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चल कर स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया गयाl सामाजिक कुरीतियों जैसे मदिरापान,  नशीली वस्तुओं के प्रयोग आदि से दूर रह कर स्वच्छ समाज निर्माण के लिये कार्य करने हेतु प्रेरित किया गयाl संत गाडगे महाराज के जीवन दर्शन को अपनाने पर बल दिया गयाl कार्यक्रम को माo जयराम सुमन,  माo कमलेश कुमार चौधरी,  माo बृजराज श्रीमाली, माo राम कुमार राव, माo राम गुलाम चौधरी, माo सुरेश कन्नौजिया, माo घनश्याम मौर्य, माo आत्माराम मौर्य,  माo राम भूल,  माo यादव जी,  माo डॉक्टर अनिल कुमार, माo बजरंगी आदि लोगों ने संबोधित कियाl कार्यक्रम में ग्रामवासियों सहित 
सैकड़ों लोग शामिल हुएl सभा का संचालन समिति के अध्यक्ष माo राधे श्याम कन्नौजिया द्वारा किया गयाl समिति के अध्यक्ष माo राधेश्याम कन्नौजिया द्वारा उपस्थिति अतिथियों एवं समस्त गणमान्य लोगों का आभार प्रकट किया गयाl अंत में सभाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा किया गयाl
राधेश्याम कन्नौजिया
अध्यक्ष 
संत गाडगे मानव कल्याण समिति 
गोंडा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*