*युवती को खींचकर ले जाते चौकी इंचार्ज महिलाओं ने लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप, गोंडा SP ने दिए जांच के आदेश**महिलाओं से खींचतान करते दिखे चौकी प्रभारी*सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*








सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के जफरापुर, खुर्दाबाद गांव में गांव निवासी दो महिलाओं, संगीता और रंजना ने सरयू घाट पुलिस चौकी प्रभारी संजीव सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिलाओं का कहना है कि पुलिसकर्मी घर में घुसकर न केवल अभद्रता की, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मियों को महिलाओं से बहस करते और अभद्र
व्यवहार करते देखा जा सकता है। हालांकि, दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

SP ने दिए जांच के आदेश महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िताओं का कहना है कि उनके पति बीते 24 अक्टूबर से जेल में बंद हैं, और उनका किसी हिस्ट्रीशीटर अनंतराम से कोई लेना-देना नहीं है। बावजूद इसके, पुलिस ने उनके घर में घुसकर बुरा व्यवहार किया।
गाली-गलौच और मारपीट के भी आरोप महिलाओं का आरोप है कि रविवार दोपहर पुलिस चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ आए और गाली-गलौच करते हुए उन्हें मारा-पीटा। उनका कहना है कि इस दौरान उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। दूसरी ओर, चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया।

उन्होंने कहा कि पुलिस विवाद की सूचना पर वहां पहुंची थी और महिलाओं को शांत कराने का प्रयास किया गया। उनका दावा है कि महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की, और किसी भी तरह की अभद्रता नहीं की गई।

SP ने कहा- सख्त कार्रवाई होगी घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय को जांच का जिम्मा सौंपा है।

उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि आरोप सही पाए गए, तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की टीम सभी पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*