*मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन*सुरेश कुमार कनोजिया देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
सुरेश कुमार कनोजिया गोंडा देवी पाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश
गोंडा/ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी गोंडा बलरामपुर का 15 व जिला सम्मेलन सीताराम येचुरी नगर मयूर लॉन स्टेशन रोड गोण्डा में किया गया। जिला सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल कामरेड अब्दुल गनी व कामरेड स्वामीनाथ ने किया। संचालन जिला सचिव कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी से आए पर्यवेक्षक कामरेड बाबूराम यादव ने कहा की वर्तमान में घर पूंजीवादी समर्थित सरकार सत्ता में है और सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के चलते सरकारी उपक्रमों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। कोविद महामारी के दौरान आम जनता को भारी कठिनाइयों को सामना करना पड़ा। लाखों लोगों की नौकरी चली गई और भयंकर आर्थिक मंदी का सामना जनता को पड़ा। जिसके चलते जनता गरीबी का दंश झेलने को मजबूर है। कामरेड बाबूराम यादव ने कहा की देश की 85 करोड़ जनता 5 किलो राशन की अनुकंपा पर जीवन यापन कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी महंगाई किसने की आत्महत्या का मूल कारण केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां ही है। सरकार जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है। जिला सचिव कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, राष्ट्रीय परिदृश्य, पार्टी की गतिविधियां, जन संगठनो के कामकाज का ब्यौरा रखा। जिला सम्मेलन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने नई जिला कमेटी का चुनाव किया। जिसमें सर्वसम्मति से कामरेड कौशलेंद्र पांडेय को गोंडा/बलरामपुर का जिला सचिव तथा कामरेड रोबी गांगुली, कामरेड एके सिंह, कामरेड अमित शुक्ला, कामरेड मोहर्रम अली, कामरेड स्वामीनाथ, कामरेड अमृतलाल, कामरेड पंकज श्रीवास्तव, कामरेड केपी प्रसाद को जिला कमेटी सदस्य के रूप में चुना गया। सम्मेलन में दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर बढ़ रहे हमले, सांप्रदायिकता का विरोध करने तथा किसानों, मजदूरों, छात्र नौजवानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे जिला सम्मेलन में उपस्थिति प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से पास किया। सम्मेलन का समापन अध्यक्षता कर रहे माकपा के पूर्व जिला सचिव कामरेड अब्दुल गनी ने किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें