*भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा जनपद में संगठन पर्व के बैनर तले संगठन के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। जिसके निमित्त आज सभी 33 मंडलों की कार्यशालाएं संपन्न हुई**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश*







सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोंडा उत्तर प्रदेश


 जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गोरखपुर द्वारा आज मनकापुर एवं तरबगंज की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। 30 नवंबर तक बूथ अध्यक्षों का निर्वाचन कर लिया जाना है।
 मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने बताया कि सभी 452 शक्ति केन्द्रो पर शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
 जिनको बूथों पर जाकर के प्राथमिक सदस्योंदेवीपाटन मंडल गोंडा उत में से बूथ अध्यक्ष का चुनाव करवाना है।
 बूथ अध्यक्ष के निर्वाचन के उपरांत बूथ पर 12 सदस्यों की कमेटी निर्मित करनी है।
 जिसमें तीन महिलाओं को स्थान देना अनिवार्य है।
 जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि बूथ समिति से लेकर के जिले तक के दायित्व हेतु भाजपा का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।
 गौरा में मसकनवा में बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि बूथ अध्यक्षों के निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देशों का पालन आप सभी चुनाव अधिकारी का कर्तव्य है।
 तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया द्वारा बूथ अध्यक्ष का चयन यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र स्थापित है।
 विभिन्न मंडलों की कार्यशाला लेने हेतु जिले के पदाधिकारी को लगाया गया है।
 विधायक बावन सिंह विनय कुमार द्विवेदी अजय कुमार सिंह रमापति शास्त्री अपने-अपने विधानसभा के कार्यशाला में उपस्थित रहे।
 जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे नीरज मौर्य मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा मनीष सिंह श्रीवास्तव अनुपम प्रकाश मिश्रा दीपक अग्रवाल राजेश राय चंदानी विनय शर्मा पुनीत सिंह संदीप सिंह आशीष त्रिपाठी राकेश तिवारी जसवंत लाल सोनकर सहित सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*