*पानी संस्थान ने जलवायु अनुकूलित कृषि आधारित पुरस्कार परियोजना का किया शुभारंभ**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*

सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश

पानी संस्थान ने जिला पंचायत सभागार गोंडा में आज दिनांक 18/अक्टूबर/2024 को पुरस्कार परियोजना का शुभारंभ किया। डी। ए.सी.सी.डब्लू,एस ,आर परियोजना का संचालन गोंडा के 7 ब्लॉक छपिया, मनकापुर,झंझरी, पड़री कृपाल,मुजेहना, इतियाथोक, रुपइ डीह और श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक में किया जाएगा। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक श्री प्रेम ठाकुर जी, जिला कृषि अधिकारी श्री प्रमोद कुमार जी, हाइड्रोलॉजिस्ट श्री अजित कुमार कन्नौजिया जी, जिला उद्यान अधिकारी श्री रश्मि शर्मा जी, अखिलेश कुमार जी (प्रभारी सहायक विकास अधिकारी, झझरी), मज़हर हुसैन ( सहायक विकास अधिकारी, कृषि, इटियाथोक) और पानी संस्थान के सदस्य मौजूद रहे।
समस्त अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा भेंट करके की गई, तदोपरांत शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान, अग्रणी किसानों एवं  सी.आर.पी. ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, तदोपरांत देवदत्त जी ने पानी संस्थान के गौरवमयी इतिहास से सबका परिचय कराया। जहां रवि भूषण जी जलवायु परिवर्तन जैसे अहम मुद्दे से आमजन का परिचय कराया, वहीं पुरस्कार परियोजना की पूर्व उपलब्धियों और गोंडा जिला में उसकी आवश्यकता को अनूप कुमार ने बताया।
उप कृषि निदेशक, प्रेम ठाकुर जी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि सुलभ योजनाओं से परिचय कराया और बताया कि कैसे प्रदेश सरकार कृषकों के उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत है।
जिला कृषि अधिकारी, श्री प्रमोद कुमार जी ने आधुनिक तकनीकी के कृषि में प्रयोग और उसकी आवश्यकता पर अपनी बात रखी।
जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा जी ने महिलाओं की उद्यमिता  पर विचार रखें और बताया कि उद्यान विभाग महिलाओं को आगे  बढ़ाने के लिये निरन्तर उत्साहित रहा है।
इस कार्यक्रम का समापन, अतिथियों को हिलोर पुस्तक भेंट कर किया गया। हिलोर में ऐसी गाथाओं का संकलन है जिसमें युवतियों ने अपने जीवन के मायने बदले और नया आयाम दिया।
तत्पश्चात पानी संस्थान गोंडा के  राजीव मिश्रा जी द्वारा सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*