*क़ृषि महाविद्यालय निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर हो रहा मिट्टी का खनन**सुरेश कुमार कनौजिया देवी पाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*




सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश

सपा शासन काल में कृषि महाविद्यालय स्थापित करने के लिए जो भूमि चिन्हित की गई थी। उस पर अब कुछ लोगों द्वारा मिट्टी का खनन किया जा रहा है। जिससे भूमि जगह जगह गड्ढे में तब्दील होती जा रही है। मामला विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम मलौली से जूडा है। यहां सपा शासन काल में कृषि महाविद्यालय स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित की गई थी। सरकार ने निर्माण के लिए हरी झंडी भी दे दी थी। जिसमे फार्म हाउस, प्रयोगशाला आदि बनाया जाना था।

जिसमें बीएससी एजी, एमएससी एजी सहित अन्य कृषि विषय पर आधारित करीब नौ सौ से अधिल छात्रों कों पढ़ाये जाने क़ी योजना थी। मगर सरकार गई बात गई। मगर सरकार बदलते ही सारी व्यस्था बदल गई और अब उसी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा है। जिससे भूमि जगह जगह गड्ढे में तब्दील होती जा रही है। मगर जिम्मेदार लोग सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हैं। तहसीलदार मनीष कुमार ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेज कर पैमाइश कराई जाएगी। अवैध खनन मिलने पर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाकर कार्रवाई कराई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*