*मेले में किसी भी स्थित से निपटने के लिए हुआ पूर्वाभ्यास**सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश*




सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश

कजरी तीज मेले में जल भरने वाले श्रद्धालुओं को बचाने के लिए सोमवार को कतरा घाट स्थित सरयू तट पर मॉकड्रिल के माध्यम से अभ्यास किया गया।इस दौरान नदी में डूब रहे श्रद्धालुओं को बचाने के लिए एसडीआरएफ के जवानों द्वारा रेस्क्यू करके नदी से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य कैम्प भेजा गया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने मॉकड्रिल का अवलोकन किया।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य वर्मा, पंचायती राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एआरटीओ प्रवर्तन शैलेंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका कर्नलगंज, पुलिस विभाग, खण्ड विकास अधिकारी कर्नलगंज, नायब तहसीलदार कर्नलगंज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारी के बारे में जानकारी ली।
डीएम ने बताया कि जल भरने वाले श्रद्धालुओं को बचाने के लिए यह अभ्यास किया गया है। जिससे कि संबंधित विभाग पहले से तैयारी बना सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित क़ी वह अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारी पूरी रखें। एसडीएम कर्नलगंज भारत भार्गव, एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी, एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार, अपर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, अपर उप जिलाधिकारी पुनेन्द्र मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र शेखर, डीसी एनआरएलएम जेएन राव सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*