*भरभरा कर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग , चार की मौत , दर्जनों घायल**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*



सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश
 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रांसपोर्ट नगर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभरा कर गिर गई. बताया जा रहा है कि बेसमेंट में खुदाई चल रही थी।
जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. वहीं दूसरी तरफ अबतक 15 लोगों को बचा लिया गया है. हादसे में बीस  लोग घायल हैं, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जिसमें से पांच घायल की स्थिति गंभीर मानी जा रही है. पास में खड़ा एक ट्रक मलबे में दब गया है. मौके पर प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है. जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया, अभी तक लगभग एक दर्जन लोगों को निकाला गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चों संभाल लिया है हालाकिं एक और व्यक्ति के लापता होने की खबर  है. स्थानीय सांसद और रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी से हालात की जानकारी ली है और मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना जाहिर की है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*