*गोण्डा महिला ने एसपी को पत्र भेजकर हत्यारोपी पर धमकी देने का लगाया आरोप**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*
पुलिस अधीक्षक को आन लाइन तहरीर भेजकर महिला ने हत्यारोपी व उसके परिवार वालों पर धमकी देने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। मामला जनपद गोंडा के थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम बसंतपुर मुरावन पुरवा निवासी सीतापती ने पुलिस अधीक्षक को आन लाइन प्रार्थना पत्र भेजा है।जिसमे कहा गया है की उसकी नाबालिक पुत्री काजल महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी, वह अपनी एक सहेली के साथ पढ़ने जाती थी। उसके पति पानीपत में रहकर मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। वहीं उसके भाई व पिता भी पानीपत मे रह रहे हैं। उसके पिता की तवियत काफ़ी खराब थी जिसकी सूचना पाकर वह बीते 21अगस्त को अपनी पुत्री काजल व नंदिनी को घर पर छोड़कर अपने पिता को देखने चली गई थी।
24 अगस्त की सुबह करीब 10 उसकी पुत्री नंदिनी ने फोन करके बताया की वह काजल को घर पर छोड़कर अमृत बाबा स्थान पर प्रसाद चढ़ाने गई थी। नीरज सिंह गांव की एक लड़की से मिलने आये थे। घर मे काजल को अकेली देखकर नीरज सिंह घर में घुस गये। औऱ काजल के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गला दबाकर हत्या कर दिये। घटना को छुपाने के लिए उसके गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटका कर घर के अंदर से निकल रहे थे। तब तक नंदिनी दरवाजे पर पहुंच गई। वह नीरज से घर के अंदर जाने का कारण पूछने लगी तब तक गांव के तमाम लोग पहुंच गये। जिस पर नीरज सिंह बिना कुछ बताये ही वहां से भाग निकले।नंदनी घर के अंदर गई तो पंखे में साड़ी के फंदे से काजल का शव लटक रहा था।
सूचना पाकर वह अपने पति के साथ चल पड़ी और 25 अगस्त को अपने घर पहुंच गई। तो देखा की काजल के पीठ पर चोट के निशान दिख रहे थे। उसकी तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज लिया। मगर अभियुक्त काफी पहुंच वाला व्यक्ति हैं जिससे पुलिस चाह कर भी उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। बल्कि उसके दबाव में आकर गांव वालों से आधार कार्ड व फोटो लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर व अंगूठा करवाकर ले गई है। पीड़िता का आरोप है की पुलिस मुकदमे में फाइनल लगाने का प्रयास कर रही है। यही नहीं अभियुक्त व उसके परिवार के लोग गांव वालों पर सही गवाही न देकर झूठी गवाही देने का दबाव बने रहे है। औऱ प्रार्थिनी व प्रार्थिनी के पति को धमकी दे रहे है की यदि जीवित रहना है तो मुकदमे मे सुलह कर लो। यदि जेल जाना पड़ा तो दोनों लोगों की हत्या करने के बाद जाऊंगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें