*बहराइच: नाले में डूबकर ममेरे भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*





सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश

बहराइच: नाले में डूबकर ममेरे भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बहराइच, अमृत विचार। घाघरा नदी से सटे मनगौढ़िया गांव में स्नान करते समय रविवार दोपहर में ममेरे भाई और बहन की डूबकर मौत हो गई। कुछ देर बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है। दो मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया है।मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनगौढ़िया ग्राम पंचायत के मोतीपुरवा गांव निवासी पिंटू के यहां लखमीपुर खीरी जिले के प्रतापुर गांव निवासी धर्मेंद्र अपने ननिहाल में आया था। रविवार दोपहर में रिंकी (10) पुत्री बदलू अपने ममेरे भाई धर्मेंद्र के साथ नाले में स्नान करने लगे। घाघरा नदी से लगे नाले में इस समय काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है। स्नान करते समय दोनों की रविवार दोपहर में डूबकर मौत हो गई।
कुछ देर बाद दोनों के शव गांव के नाले में उतराते हुए लोगों ने देखा। शवों को बाहर निकाला गया तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। जालिम नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहसीलदार अंबिका चौधरी भी मौके पहुंचे हैं। परिवार से वार्ता कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*