सुरेश कुमार कनौजिया गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोंडा में धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमराव अंबेडकर नगर मोहल्ले के रहने वाले देर रात शौच के लिए गए लगभग 55 वर्ष चंद्रिका प्रसाद के ऊपर सियार द्वारा हमला करने का मामला
 सामने आया है। शौच के लिए गए चंद्रिका प्रसाद के ऊपर सियार द्वारा किए गए हमले में चंद्रिका प्रसाद के हाथ पैर और जंघे में दांत और नाखून लगने से चंद्रिका प्रसाद जख्मी हो गए हैं।

अपने जख्म को दरकिनार करते हुए सियार के द्वारा किए गए हमले को लेकर चंद्रिका प्रसाद ने शोर मचाया और अपने साहस का परिचय देते हुए सियार को मौत के घाट उतार दिया  वही जब पूरे मामले को लेकर के गोंडा डीएफओ पंकज शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भेड़िया नहीं सियार है। जिसने चंद्रिका प्रसाद नाम के व्यक्ति के ऊपर हमला किया है। चंद्रिका प्रसाद ज्यादा गंभीर रूप से नहीं घायल हुए हैं। सियार को मौत के घाट उतारने की जानकारी मिली है जांच कराई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*