*गोंडा डीएम ने आबकारी विभाग को दिए निर्देश, खुले में शराब पीते पाए गए तो जाएंगे जेल**डीएम ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*
सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोंडा जिले में सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं है। जिला अधिकारी
नेहा शर्मा ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
नेहा शर्मा ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई शराब पीता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें मिली शिकायतों के अनुसार, कई स्थानों पर लोग शराब पीकर बोतलें भी फेंक रहे थे, जिससे माहौल खराब हो रहा था।
अभियान चलाने के निर्देश डीएम ने कहा, "मुख्य बाजार, हाईवे और अन्य कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों के बाहर शराब पीने की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा।" उन्होंने
यह भी निर्देश दिया कि जिले में शराब की दुकानें निर्धारित समय सीमा के बाद खुली न रहें और ओवररेटिंग पर सख्त नजर रखी जाएगी। जिला अधिकारी ने कहा कि अब ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गोंडा में शराब पीने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सघन प्रवर्तन अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें