*सीएम योगी के आदेश के बाद भी अवैध ऑटो और बस अड्डे बने हुए हैं मुसीबत**जिले की सड़कों को अवैध बस अड्डों ने घेर रखा है. इससे यहां जाम लग रहा है और लोग परेशान हो रहे हैं**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*



सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोंडा:उत्तर प्रदेश के मुख्य्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों शहर में बने अवैध बस और ऑटो अड्डे हटाने के निर्देश दिए थे इसके बाद भी गोंडा की सड़कों को अवैध टैक्सी व बस अड्डों ने घेर रखा है. गोंडा बहराइच रोड नारायण पेट्रोल पंप रोड बेज बस स्टॉप के पास दो चौकियों के बीच यहां पर अवैध ऑटो और बस अड्डे अभी भी बरकरार हैं रोड पर ही डग्गेमार बसों के साथ ही अवैध टैक्सी व बसें भी खड़ी रहती हैं और सवारियां भरती हैं रोडवेज बस के किनारे ही अवैध ऑटो स्टैंड बना दिया गया है.रोडवेज बस स्टॉप से इनकैन चौराहे तक दो चौकियां बनी हुई है. फिर भी दोनों चौकियों के बीच में अवैध टैक्सी खड़ी होती रहती हैं.इसके बाद भी पुलिस की नाक के नीचे ऑटो और डग्गेमार वाहन व रोडवेज बसें सवारियां भरती हैं और उतारती हैं. इससे यहां जाम की स्थित जस की तस बनी रहती है।

  *कई जगहों पर बस चालकों की मनमानी जारी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आदेश देते हैं और कहते है कि किसी भी हाल में रोडवेज बस स्टैंड के पास अभय टैक्सी स्टेट ना संचालित होने पाए लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी गोंडा रोडवेज बस स्टॉप के पास डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है.और कई स्थान ऐसे हैं जहां पर अवैध टैक्सी चालकों की मनमानी जारी है गुरु नानक चौराहे के पास इंडियन आयल पेट्रोल पंप सामने, गुरुनानक पुलिस चौकी के पास एलबीएस चौराहा,महिला अस्पताल के पास, रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज जयनारायण चौराहे के पास.झंझरी ब्लॉक गेट के सामने चुंगी नाका अन्य जगहों पर बस, ट्रक, ऑटो अवैध रूप से खड़े रहते हैं लेकिन अभी भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश हवा में उड़ते नजर आ रहे हैं।

     चौराहों पर लगता है जाम, लोग होते हैं परेशान

बस और ऑटो चालकों की मनमानी के चलते शहर के चौराहे पर जाम की स्थित बनी रहती है चौराहों पर लगे जाम के कारण वाहन चालक जाम में फसते हैं. हालांकि कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां पर जाम के कारण पुर रोड पर गाड़ियां खड़ी करना व रोड पर सवारियां भरने की वजह से बस और ऑटो चालक रोड पर गाड़ियां खड़ी कर सवारियां भरते हैं इससे यहां जाम की स्थित बनी रहती है।वहीं गुरु नानक चौराहे पर रोडवेज पर चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड के बारे में ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगदंबा गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो रोड पर खड़े रहते हैं उनका चालान होता है कुछ प्राइवेट बस वालों को भगाया जाता है और लगातार कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*