*गोंडा तरबगंज में भेड़िए का आतंक बालक को किया घायल घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज**सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश*




सुरेश कुमार कनौजिया देवीपाटन मंडल गोण्डा उत्तर प्रदेश

 गोंडा। तरबगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत पथार में भेड़िए ने एक नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया है। भेड़िए के हमले से उसके हाथ व सिर में घाव है। परिजन व ग्रामीणों ने बच्चे के चिल्लाने पर लाठी डंडे से हमलावर होकर भेड़िए को भगाया जिससे बच्चे की जान बची। सूचना पर पहुंची पुलिस व वनविभाग की टीम ने लोगो को समूह मे लाठी डंडे के साथ निकलने की सलाह दी है।
 शुक्रवार की रात 09 बजे पथार गांव के मजरा रंगधार पुरवा में सुंदरम (09) पुत्र स्व० किशन कुमार के छप्पर के नीचे छुपकर बैठे किसी हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ व सिर में घाव है। जानवर ने बच्चे पर हमला उसके दरवाजे पर आकर किया, उसके चिल्लाने पर दौड़े उसके सौतेले पिता भल्लर व गांव के समीउल्ला ने लाठी डंडे से भेड़िए पर हमला कर बच्चे की जान बचाई।
भेड़िए ने लड़के को घसीटकर घर से लगभग 160 मीटर तक ले जा चुका था, लड़के के चिल्लाने से गांव के लोगो ने हिंसक जानवर पर लाठी-डंडे से हमला बोला। हमले से भेड़िया बच्चे को छोड़कर पास के खेतों की तरफ भाग गया। ग्रामीण समीउल्ला की मानें तो हिंसक जानवर भेडिया ही था। बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज लाया गया जहां इलाज के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*